फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   72 thousand cheated from the businessman by pretending to buy sanitizer

फौजी बन सैनिटाइजर खरीदने का झांसा देकर कारोबारी से 72 हजार ठगे

Thu, 25 Jun 2020 01:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
72 thousand cheated from the businessman by pretending to buy sanitizer
पंचकूला। सेक्टर-14 स्थित शक्ति अपार्टमेंट निवासी एवं कारोबारी सुरिंदर पाल सिंह को शातिरों ने अंबाला कैंट में तैनात फौजी बताकर ठग लिया। सैनिटाइजर खरीद के झांसे में फांसकर पीड़ित के बैंक खातों से ऑनलाइन 71,670 रुपये की ठगी करने वाले आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं जबकि शिकायतकर्ता आरोपियों के मोबाइल नंबर और व्हाट्स एप पर उनसे हुई चैट के स्क्रीन शॉट तक पुलिस को दे चुका है। आरोपियों ने सुरिंदर पाल से अंबाला कैंट के फौजी बनकर ठगी की। आरोपियों की पहचान साहिल कुमार, कुलदीप सिंह और मंजीत सिंह के रूप में बताई गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 21 जून को उन्हें साहिल कुमार नामक व्यक्ति ने कॉल की। उसने कहा कि वह अंबाला कैंट आर्मी से है। उसे पांच लीटर वाले सैनिटाइजर के बीस कैन की आर्मी मेडिकल क्रॉप्स में जरूरत है। उसने सुरिंदर पाल सिंह से व्हाट्सएप पर चैट भी की। आरोपी ने सुरिंदर पाल को पेमेंट प्रोसेस के लिए अकाउंट विभाग से कॉल आने की बात कही। फिर उन्हें किसी अन्य नंबर से कॉल आई और कॉलर ने बताया कि वह अंबाला कैंट, आर्मी के अकाउंट विभाग से कुलदीप सिंह है। उसने सुरिंदर पाल सिंह का गूूगल-पे नंबर एड करके पांच रुपये उनके खाते में ट्रांसफर किए। इसके बाद सुरिंदर के खाते से 17920, 17915, 13999, 21836 रुपये की चार ट्रांजेक्शन हो गई। फिर आरोपी साहिल ने उन्हें उक्त अमाउंट वापिस लेने के लिए 21,836 रुपये पहले बताए गए यूपीआई अकाउंट में जमा करने को कहा। तब जाकर उन्हें ठगी का पता लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed