{"_id":"5bf07218bdec2269ba10d687","slug":"71542484504-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉग बाइट सीरम न मिलने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉग बाइट सीरम न मिलने पर हंगामा
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉग बाइट सीरम न मिलने पर डिस्पेंसरी में हंगामा
चंडीगढ़। सेक्टर-19 की डिस्पेंसरी में डॉग बाइट सीरम न मिलने व डॉक्टर के अभद्रता करने पर तीमारदार व कांग्रेस से जुड़े नेता भड़क गए। उन्होंने हंगामा किया। आरोप है कि सेक्टर 30 निवासी एक लड़की को कुत्ते ने काट लिया। परिजन उसे डिस्पेंसरी लेकर पहुंचे थे। वहां तैनात डॉक्टर ने बाहर से सीरम लाने को कहा। इस पर कांग्रेस नेता यादविंदर मेहता ने पूछा कि यहां तो सीरम मुफ्त में लगता है। डॉक्टर ने कहा कि यहां खत्म हो गया है। आरोप है कि परिजन सीरम ले आए लेकिन डॉक्टर ने फिर यह कह दिया कि इस लड़की का इलाज पीजीआई में लीवर का चल रहा है इसलिए इंजेक्शन दूसरा लगेगा, जिसकी कीमत अधिक थी। इसी को लेकर परिजन व कांग्रेस नेता भड़क गए। काफी देर तक हंगामा होता रहा। कांग्रेसी नेता दीपा दुबे, दविंदर सिंह बबला भी पहुंच गए। मामला आगे बढ़ा तो आखिर में डॉक्टर ने गलती मानी और इंजेक्शन के पैसे वापस देने की हामी भरी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजय जोशी, हरजिंदर बावा, जीएस अहलूवालिया, दविंदर मारवाह, भुवन लूथरा, रवि ठाकुर, विनोद कुमार, साहिल दुबे, अभे चंदेल, दीपक गर्ग आदि थे।