फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एबीवीपी ने जारी किया मेनिफेस्टो

एबीवीपी ने जारी किया मेनिफेस्टो

Sun, 02 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
एबीवीपी ने जारी किया मेनिफेस्टो
एबीवीपी ने जारी किया अपना मेनिफेस्टो
विज्ञापन

सबहेड
कहा-अगर चुनाव जीते तो स्टूडेंट्स को दिलाएंगे सभी सुविधाएं

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एबीवीपी ने एसएफपीयू के साथ गठबंधन करने के बाद शनिवार को स्टूडेंट्स सेंटर पर अपना मेनिफेस्टो घोषित कर छात्रों से समर्थन मांगा। एबीवीपी ने कहा कि उनका मेनिफेस्टो स्टूडेंट्स की मांग को देखते हुए तैयार किया गया है। संगठन के नेता हरमन सिंह ने बताया कि हम लाइब्रेरी को 24 घंटे खुलवाएंगे। साथ ही यूनिवर्सिटी में हॉस्टल में स्टूडेंट्स को सभी सुविधाएं दिलाएंगे। हॉस्टल में फूड सप्लाई विभाग की ओर से समय पर क्वालिटी चेकिंग की जानी चाहिए, जिससे कि स्टूडेंट्स को क्वालिटी का फूड मिले। उन्होंने बताया कि स्टूडेंट्स को यह शिकायत रहती है कि उन्हें समय पर खाना नहीं मिलता। इस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टूडेंट्स को समय पर स्कॉलरशिप नहीं मिलती है। इस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं सभी हॉस्टल में एग्जाम के समय जनरेटर की व्यवस्था होनी चाहिए। हम स्टूडेंट्स के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। अगर हम जीत हासिल करेंगे तो स्टूडेंट्स को मिलने वाली सभी सहूलियतों को पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed