फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   आरथो इंप्लांट के रेट तय करने में पीजीआई बना देश में मॉडल

आरथो इंप्लांट के रेट तय करने में पीजीआई बना देश में मॉडल

Wed, 28 Jun 2017 02:23 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
आरथो इंप्लांट के रेट तय करने में पीजीआई बना देश में मॉडल
आर्थो इंप्लांट के रेट तय करने में पीजीआई बना देश में मॉडल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आर्थोपेडिग इंप्लांट (घुटना व हिप) के रेट फिक्स करने में पीजीआई पूरे देश के अस्पतालों के लिए मॉडल बन गया है। देश में यह पहली बार है किसी अस्पताल ने आर्थोपेडिक्स इम्प्लांट के रेट तय किए हो। इससे पहले स्टंट के दाम तय करने में भी पीजीआई ने सबसे पहले पहल की थी। पीजीआई में अब घुटना व हिप इंप्लांट अमृत फार्मेसी से मिलेंगे। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ सेक्रेटरी सीके मिश्रा ने सस्ते रेट पर मिलने आर्थो इंप्लांट सुविधा का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इससे मरीजों को काफी लाभ पहुंचेगा। इस मॉडल को देश को दूसरे अस्पतालों में भी लागू करेंगे।
25-30 प्रतिशत सस्ते हो गए इंप्लांट
अमृत फार्मेसी से इंप्लांट मिलने के बाद रेटों में करीब 25-30 प्रतिशत की गिरावट आई है। दरअसल मरीजों को पहले इंप्लांट डिस्ट्रीब्यूटर से मिलते थे। पीजीआई के डाक्टर सीधे डिस्ट्रीब्यूटर के पास भेजते थे। इससे डिस्ट्रीब्यूटर मनमाने रेट वसूलते थे। एक घुटना ट्रांसप्लांट में करीब सवा लाख से डेढ़ लाख रुपये का खर्च आता था। लेकिन अब डाक्टर मरीज को अमृत फार्मेसी भेजेंगे। वहीं से मरीज को खरीदना होगा।
विज्ञापन


और भी हो सकते हैं सस्ते
पीजीआई के अधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में रेट हो सस्ते हो सकते हैं। अमृत फार्मेसी को सिर्फ चार कंपनियां सामान बेच रही हैं। जबकि इस क्षेत्र में 12 कंपनियां हैं। जो कंपनियां अभी सामान नहीं दे रही हैं, अब उनके आने की संभावना बन रही है। जब सभी कंपनियां आएंगी तो कंपटीशन बढ़ेगा और इससे रेट और गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई प्रशासन की दखल के बाद तय हुए
अमर उजाला ने आर्थोपीडिक्स इंप्लांट में हो रही मनमानी वसूली का कई बार मुद्दा उठाया। उसके बाद पीजीआई प्रशासन ने इस पर दखल दिया। पीजीआई ने एक कमेटी गठित की। कमेटी ने सभी कंपनियों और अमृत फार्मेसी के साथ मीटिंग की। उसके बाद तय किया गया कि अब सारा सामान अमृत के जरिए बेचा जाएगा।

पहली बार किसी अस्पताल ने अपने स्तर पर इंप्लांट के रेट तय किए
25-30 प्रतिशत सस्ते मिलेंगे, अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed