फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चंडीगढ़ से दिल्ली रफ्तार पर खर्च होंगे 108 अरब

चंडीगढ़ से दिल्ली रफ्तार पर खर्च होंगे 108 अरब

Wed, 14 Jun 2017 01:05 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ से दिल्ली रफ्तार पर खर्च होंगे 108 अरब
चंडीगढ़ से दिल्ली ‘रफ्तार’पर खर्च होंगे 108 अरब
विज्ञापन

- हाईस्पीड ट्रेन प्रोजेक्ट में फ्रांसीसी राष्ट्रीय रेलवे ने सौंपी प्रारंभिक बजट एस्टीमेट रिपोर्ट
- प्रति किमी लागत होगी 44.5 करोड़, रूट पर 160, 180 व 220 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने का प्रस्ताव

मोहित धुपड़
चंडीगढ़।
दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर हाईस्पीड ट्रेन प्रोजेक्ट के अंतर्गत ट्रैक और इंफ्रास्ट्रक्चरअपग्रेड करने में 108 अरब रुपये खर्च होंगे। हाईस्पीड ट्रेन चलाने से पहले इस रूट ट्रैक और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्व स्तरीय बनाना पड़ेगा।
इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही फ्रांसीसी राष्ट्रीय रेलवे ने अपनी प्रारंभिक बजट एस्टीमेट रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंप दी है। बोर्ड इस बजट एस्टीमेट पर मंथन करेगा और उसके आगामी कार्रवाई करेगा। जबकि इसी प्रोजेक्ट से जुड़ी एक अन्य सर्वेक्षण रिपोर्ट फ्रांसीसी राष्ट्रीय रेलवे नवंबर माह तक सौंपेगा। इसके बाद परियोजना पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इस रूट पर 160, 180 और 220 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। उल्लेखनीय है कि 2014-15 के रेल बजट में इस रूट पर हाईस्पीड ट्रेन की घोषणा हुई थी। इसके बाद रेलवे मंत्रालय ने इसका जिम्मा फ्रांसीसी नेशनल रेलवे (एसएनसीएफ) को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अत्याधुनिक तकनीक से तैयार करना होगा रूट
- सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर पर कुल खर्च करीब 108 अरब से अधिक रहेगा
- ट्रैक और इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड करने के लिए प्रति किमी 44.5 करोड़ खर्च करना होगा
- हाईस्पीड के लिए रेल रैक और लोकोमोटिव को एडवांस तकनीक के साथ तैयार करना होगा
- सिगनल सिस्टम को अत्याधुनिक तकनीक से लैस करना होगा
- ट्रेन के लिए पावर सप्लाई की अलग यूनिट होगी
- विशेष गुणवत्तायुक्त होंगे ओवर हेड वायर्स
- रेल के रिमोट ऑपरेटिंग सिस्टम को भी अपग्रेड करना होगा
- रूट पर टेली कम्युनिकेशन भी नवीनतम तकनीक से तैयार करना होगा

कोट...................
फ्रांसीसी राष्ट्रीय रेलवे ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट बोर्ड को सौंप दी है। दूसरी रिपोर्ट कुछ माह बाद सौंपी जाएगी। यह महत्वाकांक्षी परियोजना है, इससे रेलवे और यात्रियों को बड़ा लाभ होगा। रेलवे इस परियोजना पर तेजी से काम कर रहा है।
- दिनेश कुमार, मंडल रेल प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed