फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   71 new people were found infected in the district, number of active patients reached 240, samples of 564 were sent for examination

जिले में 71 नए लोग संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 240 पहुंची, 564 के सैंपल जांच के लिए भेजे

Mon, 18 Jul 2022 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
71 new people were found infected in the district, number of active patients reached 240, samples of 564 were sent for examination
पंचकूला। जिले में रविवार को कोरोना के 71 नए मामले सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के 59 लोग संक्रमित हैं। 12 केस बाहरी जिलों और प्रदेशों के हैं। जिले में सक्रिय मामले 240 हैं। इनमें से छह मरीज अस्पताल में भर्ती है। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 234 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 564 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे हैं। इसकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 45756 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 45100 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

416 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 640276 लोगों के सैंपल जांचे हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील कर कहा है कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियमों का लोग पालन करें। अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर अपना कोरोना का टेस्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा लोग अपने बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें। वैक्सीनेशन इंचार्ज मीनू सासन ने बताया कि 12 से 14 साल के 84.5 फीसदी बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed