{"_id":"68fe5066ab83690ce000f376","slug":"700-kg-of-plastic-waste-collected-under-the-campaign-panchkula-news-c-284-1-ptl1001-9800-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मुहिम के तहत 700 किलो प्लास्टिक कचरा किया एकत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मुहिम के तहत 700 किलो प्लास्टिक कचरा किया एकत्र
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। शहर के समाजसेवियों और सजग नागरिकों द्वारा पटियाला को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई मेरा पटियाला मैं ही संवारां मुहिम के तहत दो दिन में 700 किलो प्लास्टिक कचरा एकत्र किया। इन सभी सफाई सेवकों ने अन्य शहरवासियों से भी इस अभियान से जुड़कर अपने शहर को स्वच्छ बनाने की अपील की।
पिछले लगभग डेढ़ महीने के दौरान इन सजग नागरिकों ने 14 सफाई मुहिम चलाकर सड़कों के किनारे फेंके प्लास्टिक और अन्य कचरे को एकत्र कर शहर को कचरा-मुक्त करने के इस प्रयास को और लोगों तक पहुंचाया है। शनिवार को सजग नागरिकाें ने राजपुरा रोड स्थित सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास सेवा सिंह ठीकरिवाला क्षेत्र से लगभग 400 किलो प्लास्टिक और अन्य कचरे को एकत्र किया। रविवार को नाभा रोड–भूपिंदरा रोड स्थित सिविल लाइंस थाने के पास के चौक पर सफाई मुहिम चलाई गई जिसमें लगभग 300 किलो प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया।
अभियान की अगुवाई करने वाले सजग नागरिकों में एचपीएस लाम्बा, कर्नल करमिंदर सिंह, कर्नल जेवी, कर्नल अमन संधू, एडवोकेट सरबजीत सिंह वड़ैच, हरदीप सिंह गहीर, नवरीत संधू, गरिमा, वरुण मल्होत्रा, राजीव चोपड़ा, अजेपाल गिल, कर्नल भूपी ग्रेवाल, कर्नल सलवान, कैप्टन सुखजीत, कर्नल जसविंदर दुलट, गुरप्रीत दुलट, साक्षी गोयल, प्रवेश मंगला, प्रो. राजीव कौंसल, उपिंदर शर्मा और केएस सेखों आदि शामिल हैं।