फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   69 teachers of the state honored with State Teacher Award

Panchkula News: प्रदेश के 69 शिक्षक राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित

Wed, 06 Sep 2023 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
69 teachers of the state honored with State Teacher Award
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मंगलवार को विद्यालय शिक्षा विभाग द्वारा इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में प्रदेश के 69 शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके तहत शिक्षकों को ट्राफी, सर्टिफिकेट और एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार ने नवाजा गया। समारोह का शुभारंभ राज्यपाल ने पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहे। समारोह में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि विद्यार्थियों को कक्षा में शिक्षकों को नाम से बुलाना चाहिए।
निस्वार्थ भाव से अगर उनकी कमी बताएंगे और उसे दूर करेंगे तो उनका भविष्य बेहतर होगा। शिक्षकों को बच्चों को आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए उत्साहित करना चाहिए। नई शिक्षा नीति हरियाणा में जिस तरह से लागू हुई है। इसका विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। शिक्षा के द्वारा ही मानव मस्तिष्क का विकास व सदुपयोग किया जा सकता है। जहां कहीं से भी कुछ सीखने को मिले उसे अपने जीवन में उतार लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे। इसी दिशा में सरकार द्वारा प्रदेश में 1125 विशेष प्रशिक्षण केंद्र खोले गए हैं। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि अच्छे शिक्षक देश के निर्माता होते हैं। विद्यार्थियों को तराशकर उन्हें राष्ट्र हित का निर्माण करने के लिए दिशा प्रदान करते हैं। समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि शिक्षक साधारण नहीं होता वह देश का भविष्य लिखता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चे के जीवन में उसके माता-पिता से अधिक प्रभाव एक अध्यापक का होता है। समारोह में स्कूल शिक्षा विभाग तथा यूनिसेफ द्वारा पासपोर्ट टू अर्निंग (पी2ई) फॉर स्कूल्स लर्निंग लिटरेसी कार्यक्रम का ब्रॉशर भी राज्यपाल ने लांच किया। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. अंशज सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया जबकि मौलिक शिक्षा विभाग के निदेशक आरएस ढिल्लो से धन्यवाद किया। समारोह में पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, हरियाणा शिक्षा विभाग स्कूल एसीएस सुधीर राजपाल, मौलिक शिक्षा विभाग के निदेशक आरएस ढिल्लो ,माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक डा. अंशज सिंह सहित, उपायुक्त सुशील सारवान सहित कई अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें किया गया सम्मानित
जीएसएसएस नग्गल तेजु रेवाड़ी के प्रिंसिपल जगदीश कुमार, सार्थक मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-12ए के प्रिंसिपल पवन कुमार गुप्ता, जीएसएसएस अकबरपुर बरूटा की प्रिंसिपल भारती, जीएसएसएस मुंडरी कैथल के पीजीटी खुशी राम, जीएसएसएस खारियान सिरसा की पीजीटी अंग्रेजी संगीता, जीएमएसएसएस जझपुल हिसार के पीजीटी मनोज कुमार, एएमएसएसएस जियोंग कैथल के पीजीटी हिंदी विजय कुमार चावला, जीएसएसएस कबड़ी पानीपत पीजीटी हिस्ट्री रविंदर सिंह, जीएसएसएस पलहवास रेवाड़ी के मुकेश यादव, जीएसएसएस बगथाला रेवाड़ी के पीजीटी भूगोल राजिंदर कुमार, रेवाड़ी के पीजीटी विजय सिंह, सार्थक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-12ए की पीजीटी गणित सविता ढिल्लो ने हासिल किया। इसके अलावा जीएसएसएस नलवा हिसार पीजीटी फिजिकल एजुकेशन सतीश कुमार, जीजीएसएसएस गोहाना सोनीपत पीजीटी फिजिकल एजुकेशन की रवीता देवी, जीएचएसएसएस माहेश्वरी रेवाड़ी ईएसएचएम राजिंदर सिंह, जीएचएस काटलूपुर सोनीपत के ईएसएचएम यशपाल मलिक, जीएमएस इंदरगढ़, रोहतक से ईएसएचएम संतोष कुमारी को भी यह पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा प्रदेश के कुल 69 शिक्षकों को यह पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed