फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   6.50 lakhs were cheated on the pretext of sending them to Canada, three named

Panchkula News: कनाडा भेजने का झांसा देकर 6.50 लाख ठगे, तीन नामजद

Sun, 27 Jul 2025 08:44 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
6.50 lakhs were cheated on the pretext of sending them to Canada, three named
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। कनाडा भेजने का झांसा देकर हरियाणा के ट्रैवल एजेंट समेत तीन की ओर से 6.50 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। थाना जुल्कां पुलिस ने शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपियों की पहचान शिंदर सिंह निवासी गांव भिखीविंड जिला तरनतारन, अनमूलप्रीत कौर निवासी अजनाला जिला अमृतसर और बलजिंदर कंबोज निवासी यमुनानगर हरियाणा के तौर पर की गई है। पीडित रवि गिर निवासी गांव बहादुरपुर फकीरा की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक वह कनाडा जाना चाहता था।

इसी दौरान वह आरोपियों शिंदर सिंह, अनमूलप्रीत कौर व बलजिंदर कंबोज के संपर्क में आया। जिन्होंने 6.50 लाख रुपये में उसे कनाडा भिजवाने का झांसा दिया। सौदे के मुताबिक पीडित रवि गिर ने 6.50 लाख रुपये की राशि आरोपियों को दे दी। बावजूद इसके रवि गिर को विदेश नहीं भिजवाया। बाद में मांगने पर पैसे भी नहीं लौटाए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed