{"_id":"5da0e0008ebc3e01596656f2","slug":"65-65-thousand-rupees-cheated-by-investing-in-the-company-pkl-office-news-pkl3535326154","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी में निवेश का झांसा देकर ठगे 65-65 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी में निवेश का झांसा देकर ठगे 65-65 हजार रुपये
विज्ञापन
पंचकूला। कंपनी में निवेश का झांसा देकर एक व्यक्ति ने तीन लोगों से 65-65 हजार रुपये की ठगी कर डाली। आरोपी ने तीनों को निवेश के बाद उन्हें हर महीने 10,530 रुपये किस्त मिलने का झांसा दिया था। लेकिन ऐसा नहीं होने और आरोपी से संपर्क टूटने पर तीनों को उनसे हुई धोखाधड़ी का पता लगा। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
आरोपी यमुनानगर निवासी कर्मजीत सिंह है। शिकायतकर्ता विपिन शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह और उनके आफिस के कर्मचारी राकेश शर्मा और वीरेन्द्र सिंह नेगी सेक्टर-11 में कार्यरत हैं। आरोपी ने उन्हें अपनी पहचान अमेजिंग गो बाइक कंपनी के कर्मचारी के रूप में बताई और कहा कि करीब तीन अन्य पार्टनर हैं। आरोपी ने उन्हें कहा था कि कंपनी का पूरा कामकाज वही देखता है। तीनों को विश्वास में लेने के बाद आरोपी ने कहा कि उन्हें कंपनी में महज एक बार 65 हजार रुपये ट्रांसफर करने हैं। उसके एवज में उन्हें एक वर्ष तक हर महीने 10,530 रुपये किस्त का प्रलोभन दिया। आरोपी ने तीनों से उनके दस्तावेज लेकर उन्हें एग्रीमेंट मिलने की बात कही। इसके बाद दो लोगों को पहली किस्त तो आई लेकिन वीरेन्द्र सिंह को एक किस्त भी नहीं आई। संपर्क करने पर आरोपी ने पहले टाल-मटोल की और फिर रकम लौटाने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।