{"_id":"605ba3d18ebc3ed63c4bd17d","slug":"636-covishields-installed-at-16-centers-in-the-district-pkl-office-news-pkl4082617189","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 16 केंद्रों पर 636 को लगाई गई कोविशील्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 16 केंद्रों पर 636 को लगाई गई कोविशील्ड
विज्ञापन
सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगाते सीनियर सिटीजन।
- फोटो : PKL OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। जिले में बुधवार को चार सरकारी और 12 प्राइवेट टीकाकरण केंद्रों पर 636 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई। इसमें 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के 334 जबकि 45-59 आयु वर्ग के 106 लोगों को टीका लगाया गया। बुधवार को कोविशील्ड लगाने का लक्ष्य एक हजार निर्धारित किया गया था।
बुधवार को टीकाकरण के लिए पंचकूला के 16 केंद्रों पर सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि रोजाना के टीकाकरण के साथ ही हर सप्ताह मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। हरेक कैंप में औसतन आठ से दस हजार लोगों को कोविशील्ड लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
बुधवार को 81 स्वास्थ्य कर्मचारियों और 115 फ्रंटलाइन वर्करों को भी टीका लगाया गया। अब तक पंचकूला में 49214 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई है। इसमें 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के 24399 जबकि 45-59 आयु वर्ग के 5134 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई है। 8870 स्वास्थ्य कर्मचारियों और 10811 फ्रंटलाइन वर्करों को भी कोविशील्ड लगाई गई।