{"_id":"5ad772974f1c1ba6018b5407","slug":"61524069015-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडयिन आयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडयिन आयल
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब एलपीजी पंचायतें आयोजित की जाएंगी
उज्ज्वला दिवस पर कल 15 हजार एलपीजी पंचायतों का आयोजन होगा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
अब घर-घर में एलपीजी पहुंचाने के साथ ही एलपीजी का सुरक्षित प्रयोग और गांवों से धुआं खत्म के लिए मुहिम चलाई जाएगी। यह मुहिम उज्ज्वला दिवस पर होगी। उज्ज्वला दिवस का आयोजन 20 अप्रैल को पूरे देश में किया जाएगा। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत 20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत देशभर में करीब 15 हजार एलपीजी पंचायतों का आयोजन किया जाएगा। पंजाब के 1261 गांवों में एलपीजी पंचायत करने का लक्ष्य रखा गया है।
चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आईओसी पंजाब के स्टेट लेवल कोऑर्डिनेटर और चीफ जनरल मैनेजर इंचार्ज पंजाब, हिमाचल, जम्मू और कश्मीर संदीप जैन ने बताया कि देश भर में आठ करोड़ एलपीजी लाभार्थी तक पहुंचना लक्ष्य होगा। इसके लिए एलपीजी वितरकों को साथ जोड़ा गया है जो कि अपने ग्रामीण वितरण क्षेत्रों से लोगों को इस योजना के संबंध में जानकारी देने के लिए एलपीजी पंचायतों का आयोजन करने में सहयोग करेंगे। इस दौरान पांच सौ महिलाओं की भागीदारी निर्धारित करने की योजना है। चंडीगढ़ में पंचायत सत्र के दौरान सुरक्षा साहित्य भी वितरित किया जाएगा।
एलपीजी पंचायत एक सामुदायिक बैठक है जो एलपीजी उपभोक्ताओं को एक मंच प्रदान करेगी। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत ग्राम स्वराज अभियान में पंजाब के 1261 गांवों को धुआं रहित करने का लक्ष्य है। इसमें उपभोक्ताओं को गैस बचाने के साथ ही उसके उपयोग का ढंग भी बताया जाएगा।