{"_id":"5acfc8724f1c1b573e8b4e47","slug":"61523566706-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"7.93 लाख में नीलाम हुआ चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7.93 लाख में नीलाम हुआ चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में 7.93 लाख में नीलाम हुआ हेरिटेज फर्नीचर
ली कार्बुजिए के कजिन पियरे जेनरे ने इसका डिजाइन तैयार किया था
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर एक बार फिर कौड़ियों के भाव विदेश में नीलाम हुआ है। ली कार्बुजिए के कजिन पियरे जेनरे द्वारा डिजाइन हेरिटेज फर्नीचर को इस बार अमेरिका में 7.93 लाख रुपये में नीलाम किया है। हेरिटेज प्रोटेक्शन सेल के मेंबर एडवोकेट अजय जग्गा ने इस बारे में विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज और रेवेन्यू इंटेलिजेंस के डायरेक्टर को भी लेटर लिखा है ताकि विदेश में लगातार नीलाम हो रहे हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी पर रोक लगाई जा सके।
एडवोकेट अजय जग्गा ने इस लेटर के जरिए भारत सरकार से भारतीय संविधान के अनुच्छेद 49 को लागू कराए जाने की मांग की है ताकि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की यह नैतिक जिम्मेदारी बने कि इस प्रकार के हेरिटेज फर्नीचर के संरक्षण को लेकर जल्द से जल्द जरूरी कदम उठाए जाएं।
8 अप्रैल को हुई थी नीलामी
8 अप्रैल को यूएसए में चंडीगढ़ के तीन हेरिटेज फर्नीचरों की नीलामी की गई। ये तीन फर्नीचर 7.93 लाख रुपये में नीलाम हुआ। पियरे जेनरे की ओर से डिजाइन ईजी आर्म चेयर 4.25 लाख रुपये में नीलाम हुई। दो सीट थियेटर बेंच को 1.56 लाख रुपये और स्टूडेंट डेस्क को 2.12 लाख रुपये में नीलाम किया गया।
विज्ञापन
यह पहली बार नहीं जब चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर विदेश में नीलाम हुआ है। प्रशासन ने अपने तमाम विभागों को हेरिटेज फर्नीचर को लेकर इन्वेंटरी बनाने के लिए कहा है लेकिन प्रशासन के कई ऐसे विभाग हैं, जिन्होंने अब तक हेरिटेज फर्नीचर को लेकर इन्वेंटरी तैयार नहीं की है।