फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एफबी पर दोस्ती, मददगार बन जीता विश्वास, फिर किया रेप

एफबी पर दोस्ती, मददगार बन जीता विश्वास, फिर किया रेप

Thu, 10 Aug 2017 01:55 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
एफबी पर दोस्ती, मददगार बन जीता विश्वास, फिर किया रेप
एफबी पर दोस्ती, मददगार बन जीता विश्वास, फिर किया रेप
विज्ञापन

- संगरूर निवासी लड़की से सेक्टर-70 के एक होटल में हुआ रेप
-पीड़िता पटियाल में रहकर कर रही थी आइलेट्स की तैयारी
-पासपोर्ट का काम करवाने आई शहर, तभी आरोपी ने धोखे से दिया वारदात को अंजाम
अमित शर्मा
मोहाली।
करीब डेढ़ महीना पहले फेसबुक पर दोनों फ्रेंड बने थे। इसके बाद दोनों में थोड़ा विश्वास बढ़ा और नंबर एक्सचेंज हो गए। रोजाना बात होने लगी। इस दौरान लड़की पासपोर्ट का कोई काम करवाने के लिए चंडीगढ़ आई। दोस्त को इसका पता था। दिन भर वह उसके साथ काम में हेल्प करता था। जब शाम होने लगी तो लड़की को पहले खुद पटियाला छोड़ने की बात करने लगा। लेकिन बाद में वादे से मुकर गया। साथ ही उसे धोखे से होटल में ले गया। लड़की का आरोप है कि जहां पर उसने रेप की वारदात को अंजाम दिया है। लड़की ने इस संबंधी मटौर थाने में लिखित शिकायत दी है। मटौर थाने के एसएचओ गुरमीत सिंह सोहल ने कहा कि आरोपी युवक से उन्होंने फोन पर संपर्क किया। जिसे बुधवार को थाने बुलाया गया है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस सारे एंगलों पर काम कर रही है।
मटौर थाने पहुंचे लड़की के रिश्तेदार गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पीड़िता मूलरूप से जिला संगरूर के काम की रहने वाली है। उसने नर्सिंग की हुई है। साथ ही पटियाला में रहकर आइलटे्स की पढ़ाई कर रही थी। उसने कुछ समय पहले विदेश जाने की योजना था। लेकिन उसके पासपोर्ट में कोई गलती थी। जिसको ठीक करवाने के लिए मंगलवार को चंडीगढ़ आई थी। वहीं, पर उसका फेसबुक फ्रेंड मिल गया। जो कि मोहाली में ही एक प्राइवेट कंपनी पर काम करता है। पूरा दिन वह उसकी काम में मदद करता रहा। साथ ही उसकी दोस्ती के विश्वास को उसने बनाए रखा। इसी बीच जब शाम को उसने कहा कि वह अपने घर निकलने वाली है तो उसका जवाब था कि वह भी पटियाला साइड जाएगा। ऐसे में रास्ते में उसे छोड़ देगा। लेकिन रास्ते में उसे ही घुमाता रहा। जबकि जब शाम हो गई तो लड़के ने कहा कि वह अब नहीं जा रहा है। ऐसे में उसके पास ही रुक जाए। उसका यहीं पर फ्लैट है। साथ ही सुबह पटियाला के लिए निकल जाए। लड़की ने कहा कि वह खुद ही गुरुद्वारे में कमरा ले लेगी। सुबह चली जाएगी। लेकिन वह कहने लगा कि वह उसे कमरा दिला देगा। इसके बाद वह उसे कमरा दिलाने के बहाने सेक्टर-70 के नामी होटल में ले गया । जहां पर खुद भी खुद भी रुक गया। इस दौरान उसने शराब पी रखी थी। साथ ही रेप की वारदात को अंजाम दे दिया। साथ ही धमकियां दी कि अगर मुंह खोला तो इसके घातक नतीजे सामने आएंगे।
विज्ञापन

रो-रोक कर बोली-आरोपी ने तोड़ा विश्वास
जब लड़की थाने पहुंची तो महिला मुलाजिम से उससे केस बारे में पूछताछ शुरू की। इस दौरान लड़की का कहना था कि डेढ़ महीना पहले उनकी दोस्ती हुई थी। इस पर महिला अधिकारी का कहना था कि इतनी जल्दी आपकी दोस्ती मजबूत कैसे हो गई। इसके बाद लड़की की आंखों से आंसू आ गए। इस पर महिला पुलिस ने उसे अपनी नसीहत देना जारी रखी। साथ ही यह विदेश न होने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पटियाला गए, फिर यहां पहुंचे थाने
पीड़िता के भाई ने बताया कि घटना के बाद लड़की ने उन्हें सूचित किया। उन्हें लगा कि केस पटियाला में दर्ज होगा। ऐसे में वह पटियाला चले गए। लेकिन पुलिस वालों ने कहा कि उसका केस मोहाली में दर्ज होगा। इसके साथ ही उसकी आर्थिक मदद भी की। साथ ही केस दर्ज करवाने के लिए मोहाली भेजा।
अकेले में की गई पूछताछ
जब लड़की ने आरोप लगाए तो पुलिस ने लड़की से अकेले में पूछताछ की। इस दौरान लड़की के भाई को कमरे से बाहर निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed