फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अमेरिका में सिटी के गोल्फर ने रचा इतिहास

अमेरिका में सिटी के गोल्फर ने रचा इतिहास

Fri, 21 Jul 2017 07:46 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका में सिटी के गोल्फर ने रचा इतिहास
न बारिश रोक पाई न तूफान, आदिल को मिली नई पहचान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
तूफान चला, बारिश हुई, मगर आदिल अपने निशाने से नहीं चूके। अमेरिका के लास वेगास के गोल्फ कोर्स पर उन्होंने इतिहास रचा। वह वर्ल्ड स्टार ऑफ जूनियर गोल्फ के चैंपियन बने हैं। उन्होंने आस्ट्रेलिया, अमेरिका के खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देते हुए 219 अंक हासिल कर यह जीत हासिल की। वीरवार देर रात को अंतिम राउंड के बाद आदिल ने विदेशी खिलाड़ियाें को पछाड़ते हुए लीड बनाई। ऐसा करने वाले आदिल नार्थ के पहले गोल्फर बने हैं। इस जीत के साथ ही वर्ल्ड रैंकिंग बढ़ने पर आदिल को ब्रिटिश जूनियर ओपन चैंपियनशिप खेलने का भी न्यौता मिला है। यह चैंपिनयशिप ब्रिटेन में अगले महीने खेली जानी है।
अमेरिका में खेले गए वर्ल्ड स्टार ऑफ जूनियर गोल्फ में वर्ल्ड लेवल के टॉप गोल्फर्स ने हिस्सा लिया। कई देशों से 50 से अधिक गोल्फर ने शिरकत की। तीन दिवसीय टूर्नामेंट में आदिल ने पहले दिन 72, दूसरे दिन 73 और तीसरे दिन 74 अंक हासिल किए।
विज्ञापन

ख्वाब पूरा हुआ
आदिल ने जीत के बाद कहा कि इस मुकाम को हासिल करने का बहुत पहले ख्वाब देखा था, जो आज पूरा हो गया। मेहनत रंग लाई है। आखिरी राउंड में गोल्फ कोर्स पर हल्की बारिश के साथ ही तेज हवाआें में खेलना अपने आप में बड़ी चुनैाती रही, लेकिन सही शॉट्स से आखिर मंजिल मिल ही गई। अमेरिका के इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स पर मेरा यह नया अनुभव रहा। आदिल के अनुसार यह अनुभव ब्रिटिश जूनियर ओपन चैंपियनशिप जीतने के काम आएगा। अपने कोच जेसी ग्रेवाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज इस मुकाम तक पहुंचाने में मेरे कोच की अहम भूमिका रही। वहीं चंडीगढ़ के गोल्फर और पद्मश्री गोल्फर हरमीत काहलाें ने आदिल को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवार्ड में मिला चुका एक लाख
आदिल बेदी को पिछले साल इंटरनेशनल गोल्फ यूूनियन (आईजीयू) की मेरिट लिस्ट में सी कैटेगिरी में पहला पायदान मिलने पर चंडीगढ़ गोल्फ एसोसिएशन के प्रधान सीएसआर रेड्डी की ओर से 1 लाख का अवार्ड दिया जा चुका है।


उपलब्धियां
आदिल ने पिछले साल वर्ल्ड कप ऑफ जूनियर्स गोल्फ में रनर अप की ट्राफी हासिल की। टूर्नामेंट यूएसए के लास वेगास के एंजल पार्क माउंटेन गोल्फ कोर्स पर खेला गया। इसी साल ऑल इंडिया जूनियर गोल्फ के तीनों टूर्नामेंट में बेहतर प्रर्दशन करते हुए उन्होंने कुल 130 अंक जुटाकर इंडियन गोल्फ यूनियन (आईजीयू) की मेरिट लिस्ट में अपना नाम बनाया।

-अमेरिका में आदिल बेदी ने रचा इतिहास, टॉप विदेशी खिलाड़ियों को पछाड़ा
-वर्ल्ड स्टार ऑफ जूनियर गोल्फ चैंपियन बने
- ब्रिटिश जूनियर ओपन चैंपियनशिप का मिला टिकट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed