फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   57.17 lakh cheated in the name of getting petrol pump

पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर 57.17 लाख ठगे

Fri, 16 Sep 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
57.17 lakh cheated in the name of getting petrol pump
पंचकूला। पेट्रोल पंप दिलवाने के नाम पर 57.17 लाख रुपये की ठगी के मामले में कालका पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमित चौधरी कालका निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता अमित कुमार निवासी कालका ने बताया कि उसकी मुलाकात वर्ष-2020 में अमित चौधरी से हुई थी। चौधरी ने बताया कि उसकी बड़े अधिकारियों के साथ पहचान है।
विज्ञापन

उसने कई लोगों को नौकरी और कई लोगों को पेट्रोल पंप भी दिलवाए हैं। अमित के अनुसार वह चौधरी के झांसे में आ गए। उसने पिंजौर में एचपी का पेट्रोल पंप दिलवाने के नाम पर चौधरी के साथ कुल 70 लाख रुपये में सौदा किया। पहले 60 लाख रुपये और बाकी के रुपये काम होने के बाद देना तय हुआ। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खाते में 8 जनवरी 2020 को 20 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी की मांग पर कुल 5717000 रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

रुपये देने के बाद पेट्रोल पंप की जानकारी ली गई तो बताया गया कि कोविड-19 की वजह से काम देरी से चल रहा है। कुछ दिन बाद फिर अक्तूबर 2020 में पेट्रोल पंप के बारे में दोबारा पूछा तो उसने कहा कि कोविड-19 के चलते पेट्रोल पंप रद्द हो चुका है। शिकायतकर्ता ने एचपी पेट्रोल पंप के अधिकारियों से इस बारे में पूछताछ की तो अधिकारियों ने कहा कि इस नाम की कोई एप्लीकेशन यहां पर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शिकायतकर्ता ने आरोपी से इस बारे पूछा तो वह टालमटोल करने लगा। शिकायतकर्ता ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने पैसे के लिए बैंक के चेक दिए जो बैंक में लगाने के बाद बाउंस हो गए। आरोपी ने शिकायतकर्ता को पेट्रोल पंप दिलवाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार करके कुल 57.17 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed