{"_id":"6021997b8ebc3e74a37b7e1f","slug":"526-police-personnel-including-additional-chief-secretary-dc-installed-kovishield-pkl-office-news-pkl403348437","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त मुख्य सचिव, डीसी समेत 526 पुलिस कर्मियों ने लगवाई कोविशील्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिरिक्त मुख्य सचिव, डीसी समेत 526 पुलिस कर्मियों ने लगवाई कोविशील्ड
विज्ञापन
डीसी मुकेश कुमार आहूजा वैक्सीन लगवाते।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। जिले के स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ ही कोविशील्ड वैक्सीन प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस कर्मचारियों को भी लगाने की शुरुआत हो गई है। सोमवार को पंचकूला में अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा संजीव कौशल के साथ ही पंचकूला के डीसी मुकेश कुमार आहूजा ने भी टीका लगवाया। इसके साथ ही पंचकूला के छह सेंटरों में 526 पुलिसकर्मियों का टीकाकरण किया गया।
जिले के दस सेंटरों में कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई। कोविशील्ड वैक्सीन सिविल अस्पताल, सीएमओ आफिस, सीएचसी रायपुररानी, पीएचसी पिंजौर, यूएचसी 16, पॉलीक्लीनिक सेक्टर-26, पारस अस्पताल, आईटीबीपी भानू, सीआरपीएफ पिंजौर, साकेत अस्पताल में लगाई गई। सोमवार को 3500 कोविशील्ड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया गया था। इसमें से 2671 को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई। पंचकूला की पॉलीक्लीनिक सेक्टर-26 में संजीव कौशल ने कोविशील्ड वैक्सीन लगाया।
उनको वैक्सीन लगाने के बाद आधा घंटा निगरानी में रखा गया। उनके साथ ही पंचकूला के डीसी मुकेश कुमार आहूजा ने भी कोविशील्ड वैक्सीन लगवाई। इस मौके पर एनएचएलएम के महानिदेशक प्रभजोत सिंह, सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर, प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मीनू शासन, तहसीलदार पुण्यदीप सिंह सहित कई चिकित्सक और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये अधिकारी पहले ही लगा चुके हैं टीका
अब तक पंचकूला में सीएमओ जसजीत कौर, डीजीपी मनोज यादव, कमिश्नर ऑफ पुलिस पंचकूला सौरभ सिंह ने पहले ही कोविशील्ड वैक्सीन लगवा ली है। इसके साथ ही हरियाणा के ड्रग कंट्रोलर नरेंद्र आहूजा और एसीएस पीएस सैनी ने भी टीकाकरण करवा लिया है। टीकाकरण के साथ ही उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि मेगा अभियान के तहत चार हजार का लक्ष्य रखा गया है। जिसको आसानी से प्राप्त कर लिया गया है। जिले में कोरोना के टीकाकरण के तहत सात हजार से अधिक लोगों ने टीकाकरण करवाया है।
पुलिस कर्मचारियों ने लगवाई वैक्सीन
पंचकूला के 526 पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों ने सोमवार को कोविशील्ड वैक्सीन लगवा ली है। पुलिस उपायुक्त पंचकूला मोहित हांडा ने बताया कि कोरोना वायरस से देश-दुनिया बहुत हद तक जूझी है। अब कोरोना वैक्सीन आने के बाद राहत की उम्मीद जगी है। सोमवार को पुलिस थाना सेक्टर-5, सेक्टर-14, सेक्टर-20, चंडीमंदिर, मनसा देवी, कालका, पिंजौर, रायपुररानी, महिला थाना पंचकूला और पुलिस आयुक्त पंचकूला के कर्मचारियों ने अलग-अलग अस्पतालों में वैक्सीन लगवाई।
कोविशील्ड वैक्सीन है रामबाण
अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि कोविशील्ड वैक्सीन देशवासियों के लिए बहुत बड़ा उपहार है। कोराना वैक्सिन को देश के अनुभवी विशेषज्ञों ने गहन जांच के बाद मार्केट में उतारा है। इस वैक्सीन को पूरी दुनिया में भेजा जा रहा है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने यह बात पंचकूला सेक्टर-26 स्थित पॉलीक्लीनिक में टीकाकरण करवाने के बाद पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 की वैक्सीन लगाए जाने के लिए चलाए जा रहे मेगा अभियान के अंतर्गत जिले में कोरोना फ्रंटलाइनर्स का टीकाकरण किया जा रहा है। इसी वजह से लोगों को बेहिचक टीकाकरण करवाने के लिए आगे आना चाहिए।

सेक्टर-16 की डिस्पेंसरी में वैक्सीन लगवातीं हेल्थ वर्कर। - फोटो : PKL OFFICE

सेक्टर-16 की डिस्पेंसरी में वैक्सीन लगवाने के बाद विक्ट्री साइन दिखाते पुलिसकर्मी।- फोटो : PKL OFFICE