फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मोहाली की सरबजीत ने चार साल की कड़ी पाया अपना सपना, बनीं मिसेस ए शिया यूनिवर्स

मोहाली की सरबजीत ने चार साल की कड़ी पाया अपना सपना, बनीं मिसेस ए शिया यूनिवर्स

Sun, 18 Nov 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
मोहाली की सरबजीत ने चार साल की कड़ी पाया अपना सपना, बनीं मिसेस ए शिया यूनिवर्स
फोटो सहित
विज्ञापन

मोहाली की सरबजीत कौर बनीं मिसेज एशिया यूनिवर्स वर्ल्ड 2018

चंडीगढ़। चार साल की कड़ी मेहनत के बाद मोहाली की सरबजीत कौर ने ब्यूटी का ताज मिसेज एशिया यूनिवर्स वर्ल्ड 2018 का खिताब जीतकर शहर का नाम रोशन किया। एक हाउस वाइफ से ग्लैमर के इस ताज को पाकर उनकी खुशियां देखते ही बनती थीं। सरबजीत ने यह खिताब 15 नवंबर को जीता है, उन्होंने मंच पर देश-विदेश से 35 प्रतिभागियों को हराकर यह खिताब अपने नाम किया। इस ब्यूटी कंपीटीशन में उन्हें मिसेज इंडिया ब्यूटी क्वीन, ब्यूटीफु ल हेयर टाइटल भी जीता। इस दौरान सरबजीत कौर ने अमर उजाला आफिस सेक्टर-9 में आकर अपनी खुशी साझा की। सरबजीत ने बताया कि वे अमर उजाला के मिसेज रूपायन की बदौलत ही आज ये ताज हासिल कर पाई हैं। वे मिसेज नार्थ इंडिया परफेक्ट पर्सनैलिटी रह चुकी हैं।

बेटे से लेकर घर को देती थीं पूरा समय
सरबजीत कौर एक हाउस वाइफ हैं। उन्होंने बताया कि वे 2014 से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाह रही थीं। लेकिन इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी जिम्मेवारियों को भी पूरा किया। वे सुबह उठाकर बेटे को तैयार करती थीं और ज्वाइंट फैमिली में रहकर घर का काम करने के बाद वे अपने आप को इस प्रतियोगिता के लिए तैयार किया। रोजाना सुबह एक घंटे की सैर एवं एक्साइज के बाद अपनी फिटनेस पर भी खास ध्यान देती थीं। उन्होंने अन्य गृहिणियों को भी सपने पूरे करने के लिए प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता में उनके पति ने पूरा सहयोग दिया।
विज्ञापन


समाज सेवा भी करती हैं
वे वुमन पावर सोसायटी की जिला अध्यक्ष हैं। इसके जरिए वे महिला सशक्तीकरण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर काम कर रही हैं। वे जल्द अपना एनजीओ ऑपन करने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed