{"_id":"5b85b1ec42c792466b4620dd","slug":"51535488492-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनसों की ओर से घोषित किया गया चुनावी पैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनसों की ओर से घोषित किया गया चुनावी पैनल
Updated Wed, 29 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू छात्रसंघ चुनाव को लेकर इनसो पार्टी पैनल की हुई घोषणा
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने घोषित किया पैनल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव को लेकर इनसो पार्टी की ओर से पैनल की घोषणा मंगलवार को स्टूडेंट्स सेंटर पर की गई। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि छात्र हित हमारे लिए सर्वोपरि है। हमने अपने मेनिफेस्टो में छात्रों के हितों को ध्यान में रखा है। हम गर्ल्स हास्टल में 24 घंटे इंट्री के लिए पीयू प्रशासन से मांग करेंगे। हास्टल की अलॉटमेंट पूरे तरीके से ऑनलइान और पारदर्शी होनी चाहिए। हॉस्टल की मेस में किसी भी प्रकार का जंक फूड भी नहीं बेचा जाना चाहिए। स्टूडेंट्स को क्वालिटी का खाना मिलना चाहिए। हम स्टूडेंट्स के मुद्दों का लेकर चुनाव लडे़ंगे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, भाजपा, एसएफएस सहित अन्य संगठनों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इनसो पार्टी बिना किसी गठबंधन के पीयू चुनाव लडे़गी।
उन्होंने कहा कि इनसो पंजाब यूनिवर्सिटी की तर्ज पर ही हरियाणा में भी प्रत्यक्ष चुनाव चाहती है। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह चौटाला ने पीयू इनसो चुनाव समीति की घोषणा भी की। इसके छात्र विंग में प्रेसिडेंट विनीत सेहरावत, पार्टी प्रेसिडेंट गौरव दुहन, चेयरमैन रजत नैन, पार्टी इंचार्ज पुनीत शेरा, सीनियर कैंपस प्रेसिडेंट रिजुल छाबड़ा, वाइस प्रेसिडेंट मोहित जागलान, जनरल सेक्रेटरी अंकित धनखड़, सेक्रेटरी अजय बिसला, ज्वाइंट सेक्रेटरी सुशील, इलेक्शन इंचार्ज अंकित जैन, साउथ कैंपस प्रेसिडेंट प्रवीण ढिल्लो, साउथ कैंपस चेयरमैन विकास ढांडा, मुख्य संरक्षक सुनील ढुल, कोआर्डिनेटर युद्धवीर सिंह को चुना गया। वहीं, छात्रा विंग में प्रेसिडेंट हिमांशी, छात्रा विंग इंचार्ज हिमानी गिल को वाइस प्रेसिडेंट श्रेया सांगवान कोआर्डिनेटर स्वाति टिवाणा और अंकिता चौधरी बनाया गया है। इस मौके पर इनसो उपाध्यक्ष जसविंद्र खैहरा, अनिल ढुल, संजय सांगवान, प्रदीप पंघाल, रमन ढाका, सचिन चंदोली, मनोज जोरासी, अमन काजल, कश्मीर राणा उपस्थित रहे।