फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   manan 1

manan 1

Sat, 07 Oct 2017 10:23 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
manan 1
कैप्टन, मोदी ने जनता को गुमराह किया: मान
विज्ञापन

आप सांसद ने अकाली-भाजपा और कांग्रेसी पर बोला सियासी हमला
अमर उजाला ब्यूरो
धारीवाल (गुरदासपुर)।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान सांसद भगवंत मान ने शनिवार को कांग्रेस और अकाली-भाजपा को एक ही थैली के चट्टा-बट्टा बताया। उन्होंने कहा कि सूबे के लोग जब तक इनसे पीछा नहीं छुड़ा लेते हैं, तब तक अच्छे दिनों की आशा रखना व्यर्थ है। मान धारीवाल में पार्टी प्रत्याशी पूर्व मेजर नजरल सुरेश खजूरिया के हक में सभा को संबोधित कर रहे थे।
सांसद मान ने कहा कि अकाली-भाजपा और कांग्रेस बारी-बारी से प्रदेश को लूट रहे हैं। हिस्सेदारी के साथ माफिया चलाते हैं, इसी कारण सत्ता बदलने के बावजूद रेत माफिया, केबल माफिया, ट्रांसपोर्ट माफिया और ड्रग और शराब माफिया वैसे ही जारी हैं, सिर्फ गुंडा पर्ची वसूलने वाले कारिंदे बदले हैं। फरीदकोट से सांसद प्रो. साधु सिंह की मौजूदगी में मान ने कहा कि कैप्टन लिखित वादे करके मुकर गए हैं। वहीं भाजपा ने भी देश की जनता के साथ इसी तरह धोखा किया है। केंद्र की मोदी सरकार ने पूरे देश की अर्थ व्यवस्था का भट्ठा बैठा दिया है। चंद कारपोरेट घरानों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को वित्तीय लाभ पहुंचाने के लिए मोदी मंत्रिमंडल की तरफ से लिए जा रहे गलत फैसलों ने गरीबों को और भी गरीब कर दिए हैं। बेरोजगारों बड़ी समस्या बन गई है।
विज्ञापन

नोटबंदी और जीएसटी ने दुकानदारों और व्यापारियों की रोजी रोटी ही दांव पर लगा दी है। प्रधानमंत्री के कैश-लैस नारे पर व्यंग्य कसते मान ने कहा कि माली तौर पर समर्थ उद्योगपतियों और व्यापारियों को भी कैश-लैस (जेब खाली) कर दिया गया है। खाली खजाने का रोना-रोने वाले कैप्टन सूबे के माली संकट से भलीभांति अवगत थे। इसके बाद झूठे वादे कर जनता को गुमराह किया। आप विधायक कुलतार सिंह संधवां, मनजीत सिंह बिलासपुर, अमरजीत सिंह संधोआ, जसवीर सिंह राजा गिल, जरनैल मनू, जोगा सिंह चरख, गुरदित्त सिंह सेखों, ऐचऐस पावला और स्थानीय नेता डा. के. जे सिंह, ठाकुर तरसेम सिंह, सुखदेव सिंह भैनी मीया खान ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed