{"_id":"5956a7e34f1c1b44748b4606","slug":"51498851299-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी खत्म नहीं होंगे एक्साइज विभाग के बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी खत्म नहीं होंगे एक्साइज विभाग के बैरियर
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी खत्म नहीं होंगे एक्साइज विभाग के बैरियर
जीएसटी में नहीं है प्रावधान, लेकिन फिलहाल जारी रहेंगे बैरियर
पंजाब में हैं 40 बैरियर, इन्फॉर्मेशन कलेक्शन सेंटर केतौर पर करेंगे काम
एनफोर्समेंट विंग को और मजबूत बनाया जाएगा
छह डिवीजन में जीएसटी पर नजर रखने को बनाईं विशेष टीमें
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स लागू होने के बाद सभी राज्यों से एक्साइज टैक्सेशन विभाग के बैरियर खत्म हो जाने थे, लेकिन पंजाब में अभी बैरियर फिलहाल जारी रहेंगे। हालांकि, कारोबारियों को चेकिंग से राहत मिलेगी।
जीएसटी में प्रावधान किया गया है कि कहीं भी बैरियर पर माल की चेकिंग नहीं होगी, लेकिन पंजाब में फिलहाल बैरियर कुछ समय तक जारी रहेंगे। ट्रांजेक्शन पीरियड में बैरियर ही पुराने माल पर एंट्री टैक्स वसूल करेंगे। इसकेअलावा इन्फॉर्मेशन कलेक्शन सेंटर के रूप में काम करते रहेंगे। जैसे-जैसे जीएसटी की अड़चनें खत्म हो जाएंगी, बैरियर भी बंद होते जाएंगे। जीएसटी लागू होने के बाद बैरियर का सारा बोझ एक्साइज विभाग की एनफोर्समेंट विंग पर आएगा, इसलिए विभाग ने एनफोर्समेंट विंग को मजबूत बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। डीईटीसी (इन्वेस्टिगेशन) नवदीप कौर भिंडर ने कहा कि कुछ दिनों तक अभी बैरियर जारी रहेंगे, लेकिन चेकिंग नहीं करेंगे। सिर्फ पुराने माल पर एंट्री टैक्स वसूलेंगे। एनफोर्समेंट विंग को और मजबूत बनाया जाएगा। इसमें कुछ और ईटीओ नियुक्त किए जाएंगे। उधर, जीएसटी लागू होने केबाद की स्थिति पर नजर रखने के लिए विभाग ने विशेष टीमें बनाई हैं, जोकि छह डिवीजन में शनिवार और रविवार को विशेष तौर पर निगरानी करेंगी। किसी भी तरह की दिक्कत आने पर कारोबारियों की मदद की जाएगी।
ई-वे बिल शुरू होने तक होगी वैकल्पिक व्यवस्था
एक जुलाई से जीएसटी लागू हो जाएगा, लेकिन अब तक केंद्र सरकार ई-वे बिल सिस्टम शुरू नहीं कर सकी है। जीएसटी सिस्टम में अगर किसी भी कारोबारी का पचास हजार या उससे ज्यादा का माल कहीं से चलता है तो उसी प्वाइंट पर व्यापारी को जीएसटी पोर्टल पर ई-वे बिल भरना होगा, लेकिन अभी ई-वे बिल सिस्टम शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में एक्साइज विभाग पुराने वैट सिस्टम केतहत लागू ई-बिल सिस्टम को चलाएगा। ई-वे बिल शुरू होने के बाद व्यापारी उसी पर काम करेंगे।