{"_id":"600f2ad68ebc3ef91915f6bb","slug":"5-deaths-due-to-corona-infection-172-new-cases-in-punjab-panchkula-news-pkl4018899193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कोरोना संक्रमण से 5 की मौत, 172 नए मामले आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कोरोना संक्रमण से 5 की मौत, 172 नए मामले आए
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों के सिलसिले पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सोमवार को राज्य में संक्रमण से 5 लोगों की जान चली गई। सूबे में संक्रमण से अब तक 5560 लोग दम तोड़ चुके हैं। इसके अलावा 172 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 172089 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 4376767 पहुंच गई है। इनमें पॉजिटिव पाए गए मरीज़ों की संख्या 172089 दर्ज की गई है। 164377 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 79 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 5 लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है।
संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 992 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 668 और पटियाला में 500 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। सोमवार को संक्रमण से बठिंडा में 3, जालंधर में 1, एसएएस नगर में 1 मरीज की मौत हो गई।