{"_id":"62b22627d90894034247c977","slug":"49-colleges-stuck-due-to-notification-doubts-on-admission-panchkula-news-pkl454351299","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिफिकेशन के फेर में फंसे 49 कॉलेज, दाखिले पर संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिफिकेशन के फेर में फंसे 49 कॉलेज, दाखिले पर संशय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। कृषि विभाग द्वारा नोटिफिकेशन नहीं जारी किए जाने के कारण राज्य के 49 कॉलेज दाखिलों को लेकर संशय में आ गए हैं। इधर मुख्यमंत्री भगवंत मान के संगरूर चुनाव में भी व्यस्त होने के कारण अभी इस मामले में फैसला नहीं हो पाया है। इससे पहले इसी मामले में हुई अधिकारियों की बैठक में भी कॉलेजों में दाखिले किए जाने की मंजूरी दिए जाने पर एक राय नहीं बन पाई।
दरअसल पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय, पंजाबी विश्वविद्यालय और गुरुनानक देव विश्वविद्यालयों में अपना इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है। नियमों के मुताबिक जब कॉलेज अपने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप नहीं करते हैं तब वह दाखिले नहीं कर सकेंगे। हालांकि तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इन 49 कॉलेजों को इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने के लिए एक साल की समयावधि दी थी, लेकिन कृषि विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना जारी नहीं किए जाने के कारण यह मामला फिर अटक गया।
हालांकि पंजाब कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा 17 जून को इस मामले को लेकर बैठक की गई थी, लेकिन अधिकारियों में एक राय नहीं बन पाने के कारण कॉलेजों में दाखिले किए जाने को लेकर संशय बना हुआ है। अब इस फैसले पर अंतिम मुहर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा ही लगाई जाएगी। हालांकि मुख्यमंत्री संगरूर के लोकसभा उपचुनाव में व्यस्त होने के कारण अभी इस पर फैसला आने में कॉलेजों को इंतजार करना पड़ेगा।