{"_id":"6ad3d5c1f0976c64d8000824","slug":"46th-sharadiya-durga-puja-festival-begins-in-kalka-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-142770-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कालका में 46वां शारदीय दुर्गा पूजा उत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कालका में 46वां शारदीय दुर्गा पूजा उत्सव शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से रेलवे रोड स्थित रेलवे कम्युनिटी सेंटर (जंग घर) में 46वां शारदीय दुर्गा पूजा उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 16 अक्टूबर से शुरू हुआ उत्सव 21 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ बंगाल की संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिल रही है। मान्यता है कि शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा अपने मायके आती हैं। उनके आगमन की खुशी में यह उत्सव मनाया जाता है। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने के साथ युवाओं और नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, रीति-रिवाजों और परंपराओं से जोड़ना है।