फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   44 thousand cooks and helpers of mid day meal will be insured

Panchkula News: मिड डे मील के 44 हजार कुक और हेल्परों का होगा बीमा

Sun, 10 Mar 2024 11:01 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
44 thousand cooks and helpers of mid day meal will be insured
चंडीगढ़। पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से प्रदेश के 19 हजार 601 सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए मिड डे मील तैयार कर रहे कुक और हेल्परों का स्वास्थ्य बीमा करवाया जाएगा। इस बारे में विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है और संबंधित कंपनियों से इस संबंधी आवेदन मांगे हैं। ऐसे सभी कर्मियों की विभाग ने लिस्ट जारी कर दी है, जिसे बीमा योजना के अंदर कवर किया जाना है। विभाग के अनुसार इस समय उनके साथ 44 हजार कुक एवं हेल्पर पार्ट टाइम के तौर पर काम कर रहे हैं, जिन्हें 3 हजार रुपये कुक प्रति महीने दिए जा रहे हैं। इसमें 600 केंद्र सरकार की तरफ से दिए जाते हैं, जबकि 400 रुपये राज्य सरकार देती है। इसके अलावा राज्य सरकार अलग से भी इन्हें 2 हजार रुपये दे रही है।
विज्ञापन

कुक एवं हेल्परों की सेहत को ध्यान में रखते हुए ही सरकार ने यह फैसला लिया था कि इनका स्वास्थ्य बीमा किया जाएगा। इस संबंध में सभी इच्छुक एजेंसियों से आवेदन मांगे हैं। साथ ही आयु के आधार पर इन सभी कर्मियों की सूची भी जारी कर दी गई है। इसमें 19 से 25 आयु तक 240 कुक हैं, जबकि 26 से 30 तक की आयु के 1248 कुक हैं। इसी तरह 31 से 35 तक की आयु के 3476 कुक हैं। इसमें सबसे अधिक 41 से 45 तक की आयु के कुक हैं, जिनकी संख्या 8667 है। विभाग ने कर्मियों से अपील की है कि जो कुक आयु के आधार पर इस सूची में शामिल नहीं हुए हैं, वह मुख्य दफ्तर आकर इस संबंध में जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन


ई-पंजाब पोर्टल पर मिड डे मील का डाटा अपडेट करने के निर्देश
शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश जारी किए हैं कि रोजाना ई-पंजाब पोर्टल पर मिड डे मील का डाटा अपडेट किया जाना चाहिए और शाम 4 बजे तक हर हाल में यह प्रक्रिया पूरी की जाए। निर्देशों के अनुसार नियमित रूप से यह डाटा अपडेट नहीं किया जा रहा है, जिस कारण पंजाब राज्य की प्रतिशतता में काफी कमी आ रही है। साफ किया गया है कि अगर इन आदेशों की पालना नहीं की गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed