{"_id":"5cddcea3bdec22077c356403","slug":"41558040227-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":".... और फिर उखड़ गया किरण खेर का टेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
.... और फिर उखड़ गया किरण खेर का टेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। वीरवार शाम उस समय भाजपा प्रत्याशी किरण खेर को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब शिकायत पर अचानक चुनाव आयोग की टीम उनके चुनावी सभा स्थल पर पहुंच गई और जनसभा के लिए लगाए गए टेंट को उखड़वा दिया। मामला सेक्टर-51 का है। यहां भाजपा प्रत्याशी किरण खेर के समर्थन मेें शाम 6.30 बजे एक जनसभा होनी थी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में किरण खेर को आमंत्रित किया गया था। आयोग की कार्रवाई के बाद पार्क के पास खाली पड़ी जमीन पर टेंट लगाकर जनसभा की गई।
शहर में चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में है। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। ऐसे में लगातार जनसभाएं और प्रचार कर रहे हैं। वहीं, विरोधी भी एक-दूसरे के प्रचार अभियान पर पूरी नजर लगाए हुए हैं और चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर तुरंत आयोग से शिकायत कर रहे हैं। वीरवार शाम को सेक्टर-51 के एक पार्क में कुछ ऐसा मामला प्रकाश में आया। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी के अधिवक्ता पंकज चांद गोठिया ने सीविजिल एप में शिकायत दे दी थी कि भाजपा प्रत्याशी किरण खेर सेक्टर-51 मेें वीरवार शाम 6.30 बजे एक जनसभा करने जा रही हैं। इसके लिए मानकोें को दरकिनार कर पार्क के अलावा ग्रीन बेल्ट पर टेंट लगा दिया गया है। यह चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला बनता है। शिकायत मिलने के बाद करीब पांच बजे आयोग की टीम मौके पर पहुंची और टेंट के साथ वहां लगाई गई कुर्सियों को भी हटवा दिया। आयोग द्वारा अचानक की गई कार्रवाई से भाजपा की जनसभा में भी कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बना रहा। इसके बाद पास में ही खाली पड़ी जमीन पर टेंट लगाकर किरण खेर की जनसभा हुई। वहीं, निर्वाचन कार्यालय में सीविजिल एप प्रभारी आरएलए विराट सिंह ने बताया कि सीविजिल एप शिकायत तो मिली थी लेकिन जनसभा लिए पहले से ही अनुमति ली गई थी। उन्होंने कहा कि हो सकता है कुछ कुर्सियां इधर-उधर हो गईं होंगी। मौके पर हमारी टीम पहुंची और शिकायत का समाधान किया।
भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए नेता ने पार्टी को दी थी सूचना
भाजपा छोड़कर हाल ही में कांग्रेस में शामिल होेने वाले नेता एसएस भारद्वाज के अलावा कांग्रेस से संबंध रखने वाले गगन आहलूवालिया और कमलेश चौधरी ने किरण ख्ेार की जनसभा में आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कांग्रेस पार्टी से की। इसके बाद पार्टी के लीगल एडवोकेट ने सीविजिल एप पर इसकी शिकायत दर्ज कराई।