{"_id":"5cb7841ebdec221435567fe2","slug":"41555530782-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूआईईटी व डेंटल इंस्टीट्यूट के उपकरण आए रास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूआईईटी व डेंटल इंस्टीट्यूट के उपकरण आए रास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पीयू अपने फाइनेंशियल क्रंच को दूर करने के लिए नया तरीका अपना रहा है। प्रथम चरण में आयोजित बैठक में मेडिकल उद्योग को यूआईईटी व डेंटल इंस्टीट्यूट की ओर से तैयार किए गए उपकरण व मशीनें पसंद आई हैं। इनकी खरीद उद्योग जगत के लोग करेंगे। बदले में इसका मूल्य दिया जाएगा। अन्य विभागों की भी उपलब्धियां ऐसे ही सार्वजनिक होंगी। इससे पीयू को बड़ी आर्थिक मदद मिलेगी और इंडस्ट्री की जरूरतें यहां के वैज्ञानिक व रिसर्च स्कॉलर पूरी कर देंगे।
पीयू ने पिछले 50 साल में रिसर्च क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल किया है। चाहे मेडिकल का क्षेत्र हो या फिर अन्य। हर रिसर्च में बाजी मारी है और उसी के बलबूते पीयू को रैंकिंग में भी अच्छा स्थान मिल रहा है, लेकिन फाइनेंशियल क्रंच दूर नहीं हो पा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए पीयू ने उद्योग जगत को बुलाया और उनके समक्ष प्रस्ताव रखा कि उनकी इंडस्ट्री के लिए काम आसान हो, उसके लिए यहां तमाम मशीनें व उपकरण तैयार किए गए हैं, वह उन्हें खरीद सकते हैं। पहले चरण में इंजीनियरिंग व डेंटल इंस्टीट्यूट की मशीनें व उपकरण उद्योग जगत के पास जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि दस उपकरण ऐसे हैं, जो इंडस्ट्री को पसंद आए हैं। उनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।