फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   स् थापना

स् थापना

Sat, 24 Nov 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
स्
थापना
वर्तमान शिक्षा प्रणाली में सुधारों की जरूरत: प्रो. वेद प्रकाश
विज्ञापन

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के 549वें स्थापना दिवस पर पहुंचे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पूर्व चेयरमैन प्रोफेसर
बोले- उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे के मजबूत करना होगा
अशोक नीर
अमृतसर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पूर्व चेयरमैन प्रोफेसर वेद प्रकाश ने कहा है की शिक्षा के ज्ञान से वह सभी कुछ हासिल किया जा सकता है जो मानवीय जीवन की जरूरतों के साथ जुड़ी है। वर्तमान शिक्षा प्रणाली में सुधार कर इसे विश्व की चुनौतियों को सामना करने के योग्य बनाना होगा। उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत कर उससे समाज में समानता लानी होगी। राज्य सरकारों की उच्च शिक्षण संस्थाओं में उच्च शिक्षा के प्रति जागृत करना होगा। इसके बिना उच्च शिक्षा को विस्तार नहीं हो पाएगा। विश्वविद्यालयों का नियमित मूल्यांकन, अध्यापकों के स्रोत को वर्तमान चुनौतियों के साथ मजबूत करना व खोज के प्रति नई तकनीक अपनानी होगी।
वर्तमान में विश्व विद्यालयों को सबसे बड़ी चुनौती रोजगार के साधन उपलब्ध कराना है। रोजगार की चुनौती से निपटने के लिए विश्व विद्यालयों को इंडस्ट्रियल शिक्षा को मजबूत करना होगा। पंजाब में रिसर्च विश्व विद्यालयों की जरूरत है। जिसमें पानी, खुराक सुरक्षा, खेती की समस्याओं पर रिसर्च की जानी चाहिए। विश्व विद्यालय उच्च शिक्षा के लिए एक मास्टर प्लान तैयार करे। यूनिवर्सिटी सियासत से दूर
विज्ञापन

रहे।

नैतिक मूल्यों से जुड़ें नौजवान : चरण सिंह
पंजाब एंड सिंध बैंक के चेयरमैन (नॉन एक्सक्यूटिव) प्रोफेसर चरण सिंह ने कहा कि भारत एक अनोखा देश है। यहां सभी धर्मों की उपासना की जाती है। गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं अभी भी प्रासंगिक है। गुरु नानक देव सदा सच्चा जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। प्रदूषित पानी व
विज्ञापन
विज्ञापन

मिट्टी के कारण पंजाब की आर्थिक स्थिति दिन प्रति दिन कमजोर होती जा रही है। कभी पंजाब में 80 फसलें बोई जाती थीं। अब पंजाब में धान व गेहूं की फसल ही बोई जा रही है। नौजवान वर्ग को नैतिक मूल्यों के साथ जोड़ने के लिए धार्मिक पर्यटन को आगे लाना होगा।


510 करोड़ से बनेगा इंटरफेथ स्टडी सेंटर : वीसी
यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर जसपाल सिंह ने कहा की यूनिवर्सिटी में 510 करोड़ से इंटरफेथ स्टडी का एक संस्थान स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी में स्थापना के 50 साल के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। यूनिवर्सिटी की स्थापना गुरु नानक देव जी के 500 साला प्रकाश पर्व पर हुई थी। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ के भोग डाले गए। लंगर लगाए गए और पेंटिंग प्रतियोगिताएं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed