{"_id":"5bc3a7c0bdec226993577b0e","slug":"41539549120-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखना लेक पर हुआ नदी पास सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखना लेक पर हुआ नदी पास सीन
Updated Mon, 15 Oct 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केवट ने भगवान राम-लक्षण और सीता को पार करवाई नदी
सेक्टर-17 के रामलीला कमेटी के कलाकारों ने सुखना लेक में फिल्माया सीन, जय श्रीराम के नारे लगे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भगवान राम, सीता और लक्ष्मण को नाव से नदी पार करवाने का दृश्य रविवार को सुखना लेक में फिल्माया गया। भगवान राम के नाव में बैठते ही केवट ने चली मेरी नाव चली लेकर प्रभु को पार गीत गाया, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। गौर रहे कि राम वनवास के बाद नदी पार करने का सीन सेक्टर-17 के श्री रामलीला कमेटी के कलाकारों ने रविवार को सुखना लेक पर किया। जब राम, लक्ष्मण, सीता और केवट बने कलाकार सुखना लेक पर पहुंचे तो दर्शकों में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। रविवार का दिन होने के कारण सुखना लेक पर काफी संख्या में दर्शक पहुंचे हुए थे। राम की भूमिका में गौरव बग्गा, सीता की भूमिका में कमल सुवेदी, लक्ष्मण की भूमिका में सौरभ शर्मा, जबकि केवट की भूमिका अश्विनी सभरवाल ने निभाई। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों में राजेंद्र बग्गा, सुनील शर्मा, राजेश बग्गा, राजेश दत्ता और मोहित दत्ता उपस्थित हुए।