{"_id":"59400e4f4f1c1ba40a8b45c0","slug":"41497370191-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड विंग के अभियान ने के बाद सड़कों पर 10 फीट तक का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड विंग के अभियान ने के बाद सड़कों पर 10 फीट तक का कब्जा
Updated Tue, 13 Jun 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा की सड़कों पर अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
मनीमाजरा।
मनीमाजरा की मेन सड़क के अलावा मोटर मार्केट में अतिक्रमण करने वाला की भरमार है। मोटर मार्केट में दुकानदारों ने सभी नियम और हदें तोड़कर सड़कों पर कब्जा किया हुआ है। ओल्ड रोपड़ रोड पर भी फर्नीचर के दुकानदारों ने 10 फुट तक कब्जा कर अपनी दुकान का फर्नीचर सड़क पर रखा है। मोटर मार्केट में फन सिनेमा के साथ बनी बूथ मार्केट के दुकानदारों ने दुकानों के आगे 10 फुट तक गाड़ियों के नए पुराने टायर रखकर कब्जा किया हुआ है। यही नहीं मोटर मार्केट के दुकानदारों ने तो पार्किंग स्थल पर फुटपाथ पर टायर रखे हुए हैं। निगम ने मनीमाजरा में अतिक्रमण हटाने के लिए दो-दो सब इंस्पेक्टर तैनात किए हुए हैं। मगर इसके बावजूद अतिक्रमण का खेल जारी है।
समाजसेवी रामेश्वर गिरि का कहना कि रेहड़ी-फड़ी वाले तो स्ट्रीट वेंडर एक्ट में आते हैं, लेकिन दुकानों के आगे 10 फुट कब्जा करने वाले दुकानदार तो किसी एक्ट में नहीं आते हैं। उन पर अतिक्रमण हटाओ दस्ता क्यों कार्रवाई नहीं कर रहा।
- ओल्ड रोपड़ रोड फर्नीचर और मोटर मार्केट में टायर रखकर दुकानदारों ने रोक रखी है जगह