फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   40 women got tested in mammography camp

Panchkula News: मेमोग्राफी शिविर में 40 महिलाओं ने कराया टेस्ट

Fri, 26 Jul 2024 06:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
40 women got tested in mammography camp
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-15 स्थित सीनियर सिटीजन काउंसिल ने मेमोग्राफी स्कैन, ब्लड शुगर और बीपी जांच कैंप का आयोजन किया। काउंसिल के प्रधान रविंद्र शर्मा ने बताया कि सोहाना अस्पताल मोहाली और समाजसेवी संस्था हितैषी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस मेडिकल कैंप में 40 महिलाओं ने मेमोग्राफी स्कैन टेस्ट करवाया। 110 सदस्यों ने ब्लड शुगर और बीपी की जांच करवाकर इस कैंप का लाभ उठाया। कैंप के सफल आयोजन में सोहाना अस्पताल के डायरेक्टर सूरज धीर, बिजनेस हेड भूपेंद्र सिंह और हितैषी फाउंडेशन के अध्यक्ष भारत हितैषी का आभार जताया।

काउंसिल के महासचिव करतार सिंह ऐलावादी, काउंसिल की हेल्थ सब कमेटी के चेयरमैन आरसी गुप्ता और सदस्य राजिंदर रस्तोगी ने बताया कि सोहाना अस्पताल की मेमोग्राफी वैन में 11 डॉक्टर, रेडियोलॉजिस्ट और टेक्नीशियंस ने सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक काउंसिल की 40 महिलाओं और अन्य सदस्यों के टेस्ट किए। उन्होंने बताया कि सोहाना अस्पताल की टीम और हितैषी फाउंडेशन के चेयरमैन भारत हितैषी और सदस्यों ने अमूल्य सहयोग के लिए विशेष सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed