फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   3628 people vaccinated in Panchkula, more crowds in government centers

पंचकूला में 3628 लोगों को लगाया टीका, सरकारी केंद्रों में रही ज्यादा भीड़

Sat, 24 Apr 2021 01:40 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
3628 people vaccinated in Panchkula, more crowds in government centers
कोरोना वैक्सीन लगाते लोग। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। जिले में शुक्रवार को 3628 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई है। इसमें 60 वर्ष से ज्यादा के 1829 वरिष्ठ नागरिकों, 45-59 वर्ष से ज्यादा के 1558 नागरिकों को टीका लगवाया गया। कोविशील्ड लगवाने वालों में 160 स्वास्थ्य कर्मचारी और 81 फ्रंटलाइन वर्कर शामिल हैं।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए पंचकूला में 31 केंद्र बनाए गए थे। इसमें से 19 सरकारी जबकि 12 निजी अस्पतालों में टीकाकरण किया गया। इन केंद्रों में 45 वर्ष से ज्यादा के उम्र के संख्या काफी रही। पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि केंद्र ज्यादा इसी वजह से बनाए गए हैं जिससे जल्द से जल्द कोविशील्ड लगाने का लक्ष्य पूरा कर दिया जाए। पंचकूला में 129676 लोगों को कोविशील्ड लगाई जा चुकी है। इसमें 60 वर्ष से ज्यादा के 60142 वरिष्ठ नागरिकों को टीका लगाया गया है। 45-59 आयु वर्ग के 42658 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई है। इसमें से 11109 स्वास्थ्य कर्मचारियों और 15767 फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed