फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   34 year old married woman hanged herself

34 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 19 May 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
34 year old married woman hanged herself
कालका। टिपरा गांव में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कालका सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं सीन ऑफ क्राइम टीम भी मौके से जरूरी साक्ष्य इकट्ठा करने पहुंची। मृतका की पहचान सपना (34) निवासी कृष्णा कॉलोनी टिपरा के रूप में हुई है यहां पर अपने परिवार के साथ रहती थी। पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे जब सपना के दोनों बच्चे स्कूल से छुट्टी करके घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी मां घर में पंखे के साथ चुन्नी से फंदा लगाकर लटकी हुई थी। उन्होंने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों ने इसकी सूचना मृतका के पति जोकि कुछ ही दूरी पर करियाने की दुकान करता है उसको फोन पर दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने बताया कि अभी आत्महत्या करने का कारण पता नहीं लग पाया है, जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed