फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   तीन स्कूलों को सीसीपीआर ने किया तलब

तीन स्कूलों को सीसीपीआर ने किया तलब

Fri, 26 Apr 2019 02:55 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
तीन स्कूलों को सीसीपीआर ने किया तलब
तीन स्कूलों को सीसीपीआर ने किया तलब
विज्ञापन

तीन दिन ही स्कूल गया बच्चा, प्रबंधन लौटाएगा फीस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (सीसीपीसीआर) ने वीरवार को तीन निजी स्कूलों को स्नेहालय में तलब किया। जिन स्कूलों को तलब किया है उनमें सेक्टर 37 स्थित सेंट पीटर स्कूल, सेक्टर 38 स्थित गुरु हरकिशन स्कूल और सेक्टर 47 स्थित माउंट कार्मेल स्कूल हैं। सेंट पीटर स्कूल व गुरु हरकिशन स्कूल को पहली बार तलब किया गया है, जबकि माउंट कार्मेल स्कूल को एक बार पहले भी सुनवाई के लिए बुलाया गया था।
सेंट पीटर स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को स्कूल की फीस वापस करने से मना कर दिया था, जबकि बच्चा केवल तीन दिन तक ही स्कूल आया था। सुनवाई के बाद प्रबंधन ने स्वीकार किया कि वे परिजनों को फीस वापस कर देंगे और बैंक चेक की फोटोकॉपी आयोग को सबूत के रूप में जमा करेंगे।
विज्ञापन

माउंट कार्मेल स्कूल की डायरी में मीडिया से बातचीत न करने के मामले में सीसीपीआर ने स्कूल को हाथ से लिखित पत्र देने को कहा। साथ ही पिछला आदेश अमान्य करने को कहा। ज्ञात हो कि स्कूल की डायरी में बच्चों को एक पेज पर परिजनों के हस्ताक्षर करने को कहा गया था जिसमें लिखा था कि अगर माता-पिता ने स्कूल के मामलों में मीडिया से संपर्क किया, तो उनके बच्चे को निलंबित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गुरु हरकिशन स्कूल में छात्र को पीटने के मामले में आयोग ने अपना पक्ष रखने के लिए संबंधित शिक्षक को तलब किया है। साथ ही अगली सुनवाई में सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed