{"_id":"5bf86438bdec22419677df97","slug":"31543005240-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में बवाल, पुलिस से हाथापाई और तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में बवाल, पुलिस से हाथापाई और तोड़फोड़
Updated Sat, 24 Nov 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजादी के लिए पीयू में फिर हंगामा, बैरियर तोड़ स्टूडेंट पहुंचे वीसी आवास तक
सबहेड
पुलिस के साथ की जमकर हाथापाई, छात्राओं ने वीसी के गेट को तोड़ने का किया प्रयास
फोटो---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। 24 घंटे गर्ल्स हॉस्टल खुलवाने समेत अन्य कई मांगों को लेकर शुक्रवार रात एक बार फिर छात्र संगठन एसएफएस, आइसा व पीएसयू ललकार के पदाधिकारियों ने समर्थकों के साथ यूनिवर्सिटी कैंपस में हल्ला बोल दिया। स्टूडेंट काउंसिल की अध्यक्ष कनुप्रिया के नेतृत्व में स्टूडेंट सभी बैरियर समेत सुरक्षा घेरों को तोड़ते हुए पीयू के वाइस चांसलर प्रो. राजकुमार के आवास पर पहुंच गए और वीसी के आवास का गेट तोड़ने की कोशिश करने लगे। इस दौरान पुलिस व सुरक्षा गार्डों के साथ स्टूडेंट्स की जमकर हाथापाई हुई। यहां छात्रों ने सभी बैरियर भी तोड़ डाले। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीयू में वीसी आवास के आसपास तैनात अन्य पुलिस कर्मी बुला लिए गए। छात्र मौके पर वीसी को बुलाने की मांग पर अड़े थे लेकिन वीसी बाहर नहीं निकले। आखिर में विद्यार्थियों ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी को चेतावनी पत्र सौंपकर, अपनी डिमांड रखी। साथ ही यह भी कहा कि यह केवल ट्रायल था, 25 को और बड़ी लड़ाई होगी। इस लड़ाई में अब पूरा पंजाब कूदेगा। जरूरत पड़ने पर वीसी आवास तक धराशायी कर देंगे। अब यह लड़ाई लड़कियां ही नहीं लड़के भी लड़ेंगे।