{"_id":"597a46834f1c1bba188b46e4","slug":"31501185667-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्टलों मे लगेंगी पीओएस मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉस्टलों मे लगेंगी पीओएस मशीन
Updated Fri, 28 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू के हॉस्टलों में पीओएस मशीनें लगाने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पीयू के हॉस्टलों में पीओएस मशीनें लगाने का फैसला किया गया है। इस संबंध में पीयू प्रबंधन ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से चर्चा भी की है, ताकि स्टूडेंट्स को सुविधा मिल सके। प्राथमिक तौर पर एसबीआई ने रुचि भी दिखाई है। अगर संभव हुआ तो मशीनें एसबीआई अपने खर्च पर लगवाएगा। क्योंकि हॉस्टल से संबंधित कोई भुगतान करने के लिए कैश के झंझट में नहीं फंसना पड़ेगा। छात्र कार्ड स्वैप कर भुगतान कर पाएंगे। पीयू प्रबंधन चाहता है कि स्टूडेंट्स डिजिटल पेमेंट के प्रति जागरूक हों। हालांकि पीयू में फीस ऑनलाइन जमा कराने का सिस्टम तो पिछले तीन साल से चल रहा है। इस बार पीयू की तरफ से हॉस्टल की फीस जमा करवाने के लिए भी ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया था, जिस पर एक सप्ताह में करीब एक हजार स्टूडेंट्स ने फीस जमा कराई है। पीयू ने स्टूडेंट्स का जीरो बैलेंस सेविंग खाता खोलने की भी सिफारिश की है।
- हॉस्टल से संबंधित भुगतान कार्ड स्वैप से कर पाएंगे स्टूडेंट
-छात्रों के जीरो बैलेंस खाते खोलने की सिफारिश