{"_id":"68cf0f2e5e9bdd97bd0b4a21","slug":"278-libraries-functional-in-punjab-58-new-ones-to-open-saund-panchkula-news-c-16-1-knl1001-824363-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में 278 लाइब्रेरियां कार्यशील, 58 नई खुलेंगी : सौंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में 278 लाइब्रेरियां कार्यशील, 58 नई खुलेंगी : सौंद
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश में ग्रामीण लाइब्रेरी योजना के तहत पंजाब में बनी लाइब्रेरियों की संख्या 275 तक पहुंच गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में ये लाइब्रेरियां सफलतापूर्वक चल रही हैं जबकि आधुनिक सुविधाओं से युक्त 58 और लाइब्रेरियों का काम प्रगति पर है।
ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 15 अगस्त 2024 को ईसडू (खन्ना) गांव से ग्रामीण लाइब्रेरी योजना की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री ने यहां बनाई पहली लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का सपना है कि ये ग्रामीण लाइब्रेरियां प्रदेश के विकास और खुशहाली के केंद्र के रूप में काम करें। पंजाब सरकार की इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं में पढ़ने की आदत विकसित करना है।
पंचायत मंत्री ने बताया कि ये लाइब्रेरियां वाई-फाई, सोलर पावर, डिजिटल एनालॉग और अन्य उच्च स्तरीय सुविधाओं से युक्त हैं। इन लाइब्रेरियों में साहित्यिक किताबें, विभिन्न विषयों की मानक पुस्तकें और पाठ्यक्रम से संबंधित विश्वस्तरीय पुस्तकें उपलब्ध हैं, जो सीखने के लिए अनुकूल अनुभव प्रदान करती हैं।