फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   270 beneficiaries registered at the Seva Setu camp; information about schemes also provided.

Panchkula News: सेवा सेतु शिविर में 270 लाभार्थियों का पंजीकरण, योजनाओं की जानकारी भी मिली

Fri, 09 Oct 2026 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
270 beneficiaries registered at the Seva Setu camp; information about schemes also provided.
सेवा सेतु शिविर में 270 लाभार्थियों का पंजीकरण, योजनाओं की जानकारी भी मिली
विज्ञापन

-रत्तेवाली में लगा शिविर, स्वरोजगार, ऋण, अनुदान, सब्सिडी और कौशल विकास योजनाओं की दी जानकारी
पंचकूला। सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव रत्तेवाली के ग्राम सचिवालय में सेवा सेतु शिविर लगाया गया। शिविर में 270 पात्र लाभार्थियों का सेवा सेतु पोर्टल पर सफलतापूर्वक पंजीकरण किया गया। विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों पर नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ मौके पर ही आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई की गई। पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल ने शिविर में पहुंचे नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक उनके घर-द्वार के नजदीक पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। शिविर में पहुंचे लोगों को स्वरोजगार, ऋण, अनुदान, सब्सिडी और कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया गया। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की पात्रता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। पात्र लोगों का पंजीकरण कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई। शिविर में नागरिकों से उनकी समस्याएं और सुझाव भी लिए गए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और मौके पर ही जरूरी औपचारिकताएं पूरी कराई जाएं। आयोजकों के अनुसार, सेवा सेतु शिविरों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक सरल, पारदर्शी और त्वरित तरीके से पहुंचाना है। ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनके घर-द्वार के नजदीक सरकारी सेवाएं और योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed