{"_id":"62fe9bb2d49ba300703a9ae9","slug":"25-thousand-rupees-prize-crook-arrested-pkl-office-news-pkl4598197102","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ 2017 में सेक्टर-5 से गन प्वाइंट पर इनोवा कार लूटी थी। आरोपी की पहचान बूटा सिंह जिला मोगा पंजाब निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार, 8 अक्तूबर 2017 को जिला सीतापुर, उत्तर-प्रदेश निवासी अनूप कुमार ने सेक्टर-5 थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह इनोवा गाड़ी चलाता है। 4 अक्तूबर को वह यात्रियों को लेकर शिमला के लिए निकला था। वापसी में 8 अक्तूबर को पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित केसी क्रॉस होटल में दोनों यात्री ठहरे थे।
वह रात करीब साढ़े नौ बजे अपनी गाड़ी के पास मौजूद था। तभी वहां पर दो लड़के आए उन्होंने पानी की बोतल लेने के बहाने देसी कट्टा दिखाकर उसको इनोवा में बैठा दिया। इसके बाद आरोपियों ने गाड़ी में उसके पर्स से छह हजार रुपये भी निकाल लिए। आरोपियों ने रास्ते में उसको उतारा और रस्सी से बांधकर फरार हो गए। अनूप के अनुसार उसने किसी तरह रस्सी को खोला और पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी।
क्राइम ब्रांच के इंचार्ज सिंघराज ने बताया कि इस मामले तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी बूटा सिंह पांच से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। आरोपी के खिलाफ पंजाब और राजस्थान में नशा तस्करी के करीब छह मामले दर्ज हैं।