फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   25 corona infected including seven ITBP jawans

आईटीबीपी के सात जवानों समेत 25 मिले कोरोना संक्रमित

Sat, 25 Jul 2020 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
25 corona infected including seven ITBP jawans
पंचकूला। आईटीबीपी कैंप में कोरोना का संक्रमण गहराता जा रहा है। शुक्रवार को सात जवानों समेत 25 लोग वायरस से संक्रमित मिले। संक्रमितों में चार मामले बाहर के मिले हैं जबकि पंचकूला के 21 लोग संक्रमित हैं। संक्रमितों को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि इनके संपर्क में आने वाले लोगों की लिस्ट बनाई जा रही है।
विज्ञापन

पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि आईटीबीपी कैंप से 35 वर्षीय, 28 वर्षीय, 32 वर्षीय, 30 वर्षीय, 34 वर्षीय, 37 वर्षीय और 32 वर्षीय जवान कोरोना संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को सेक्टर-19 की 54 वर्षीय महिला, सेक्टर-25 की 29 वर्षीय महिला, सेक्टर-10 से 25 वर्षीय युवक, सेक्टर-19 से 32 वर्षीय व्यक्ति, रायपुररानी से 37 वर्षीय महिला, सेक्टर-10 से 39 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-12 से 36 वर्षीय बुजुर्ग, सेक्टर-12 से 70 वर्षीय महिला, सेक्टर-12 से 22 वर्षीय युवती, सेक्टर-16 से 22 वर्षीय युवती, सेक्टर-16 से 18 वर्षीय युवक, सेक्टर-4 से 43 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-4 से 17 वर्षीय युवक और 21 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

यह केस आए हैं बाहर से
पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि ढकोली से 24 वर्षीय युवती, पीर मुछल्ला से 40 वर्षीय पुरुष, चंडीगढ़ से 36 वर्षीय और 26 वर्षीय व्यक्ति में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इन लोगों ने पंचकूला में टेस्ट करवाए थे। जिले में इस समय पंचकूला के 235 कोरोना के एक्टिव केस हैं। अब तक 155 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। पंचकूला जिले में अब तक 514 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। इसमें 390 पंचकूला जिले से, 97 दूसरे राज्यों से और 27 लोग विदेशों से आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों के संपर्क में आए लोगों के लिए जाएंगे सैंपल
पंचकूला के नोडल ऑफिसर डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि मरीजों के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाई जा रही है। शहर में जिस एरिया से कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। वहां नगर निगम की तरफ से सैनिटाइज किया जा रहा है। पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना के सैंपल लिए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजनों को भी आइसोलेट करने की प्रक्रिया में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। साथ ही सभी कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाने और ट्रेस करने में जुट गया है, ताकि उन्हें भी क्वारंटीन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed