{"_id":"645fefb72c221f8f3a0ff824","slug":"223-crore-cheated-in-the-name-of-getting-a-job-and-pr-in-canada-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-145-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कनाडा की पीआर और नौकरी दिलवाने के नाम पर 2.23 करोड़ ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कनाडा की पीआर और नौकरी दिलवाने के नाम पर 2.23 करोड़ ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। कनाडा में पीआर दिलवाने और नौकरी लगवाने के नाम पर 2.23 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। एजेंसी में काम करने वाले एजेंट की शिकायत पर सेक्टर-7 पुलिस ने पार्थ जानी, रूचा जयेश, मयूर कुमार, चार्म जोशी, नितिका नायक, चिनमय प्रजापति और मनीष शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जीरकपुर निवासी कनव शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एजेंसी के पार्थ जानी और उसकी पत्नी रूचा जयेश जानी लोगों को विदेश भेजने और वहां नौकरी लगाने का काम करते हैं। पार्थ जानी ने अपनी एजेंसी में कनव शर्मा को 2022 में बतौर एजेंट अप्वाइंट किया। साथ ही उन्हें प्रति कस्टमर एक लाख रुपये का कमीशन दिए जाने की बात कही।
शिकायतकर्ता को कमीशन की राशि अच्छी लगी और वह काम करना शुरू किया। कालका के अजय कुमार ने कनाडा जाने की इच्छा शिकायतकर्ता के सामने जाहिर की। इसके बाद शिकायतकर्ता ने आरोपियों से उनकी बात करवाई और उसके एवज में 10 लाख रुपये और अजय के दस्तावेज मांगे। इसके बाद आरोपियों ने कनाडा एंबेसी से जारी फर्जी लेटर दिखाकर शिकायतकर्ता से कहा कि उसके क्लाइंट अजय को वहां के एक बड़े होटल में वेटर सुपरवाइजर लगाने की बात हो गई है। जल्द ही उसका ऑफर लेटर उसे मिल जाएगा।
इसके तुरंत बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता को पांच लाख रुपये जमा करवाने को कहा ताकि समय पर अप्वाइंटमेंट लेटर आ सके। कनाडा में पीआरशिप और नौकरी दिलवाने के नाम उसके बाद भी शिकायतकर्ता से आरोपी 11 लाख रुपये और जमा करवाए। इसके बावजूद कनाडा एंबेसी का लेटर नहीं आने पर शिकायतकर्ता को शक हुआ तो उसने मामले की जांच की तो फर्जीवाड़ा निकला। इसके बाद शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत पुलिस में दी। शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि अब तक 2.23 करोड़ रुपये लेकर आरोपियों को विदेश भेजने के नाम पर दे चुके हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी रिकार्ड लिए जा रहे हैं। इसके बाद मामले की जांच की जाएगी। - सोमवीर ढाका, एसएचओ, सेक्टर-7 थाना