फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पीयू में छह सितंबर को होंगे चुनाव, 30 अगस्त से होगा नामांकन

पीयू में छह सितंबर को होंगे चुनाव, 30 अगस्त से होगा नामांकन

Wed, 29 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
पीयू में छह सितंबर को होंगे चुनाव, 30 अगस्त से होगा नामांकन
पीयू छात्रसंघ चुनाव के लिए 30 को नामांकन, छह सितंबर को होगी वोटिंग
विज्ञापन


- छात्रसंघ चुनाव को लेकर पीयू में लगी अचार संहिता
- डीएसडब्ल्यू ने पुलिस और छात्र संगठनों के साथ मीटिंग कर शांतिपूर्वक चुनाव कराने की अपील की

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव की घोषणा कर दी गई। पीयू और चंडीगढ़ के एफिलिएटेड कालेजों में छह सितंबर को छात्र संघ के चुनाव होंगे। पंजाब यूनिवर्सिटी में इस बार करीब 16 हजार स्टूडेंट्स अपने मतों का प्रयोग करेंगे। वहीं एफिलिएटेड कालेजों में 30 हजार स्टूडेंट्स वोटिंग करेंगे। प्रेस कांफ्रेंस के दौरार पंजाब यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू इमैनुअल नाहर ने यह जानकारी दी। इस मौके पर डीएसडब्ल्यू वुमेन नीना कपलेश भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर अचार संहिता पंजाब यूनिवर्सिटी में आज शाम चार बजे लागू हो जाएगी। पुलिस पीयू प्रशासन और छात्र संगठनों के साथ मीटिंग का दौर दिनभर चलता रहा। चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए पीयू और पुलिस प्रशासन पूरी ताकत से जुटा हुआ है। इस बार छात्र संगठन में 25 से अधिक छात्र संगठन ताल ठोक रहे हैं।

आउट साइडर की एंट्री पर रहेगी नजर
पीयू छात्र संघ चुनाव की घोषणा होते ही अब पीयू में आगामी 6 सितंबर तक आउट साइडर को एंट्री नहीं दी जाएगी। पंजाब यूनिवर्सिटी के सभी गेटों पर अब पीयू सिक्योरिटी के साथ-साथ पुलिस का भी कड़ा पहरा रहेगा। पीयू कैंपस चुनाव तक 200 से अधिक पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


हॉस्टल में होगी हर रोज चेकिंग
पीयू छात्रसंघ चुनाव में हिंसा फैलाने वालों में अधिकतर आउटसाइडर होते हैं। पीयू छात्र नेता आउटसाइडर को हॉस्टल में रखते हैं। पीयू प्रशासन ने चुनाव तक पीयू के किसी भी हॉस्टल में आउटसाइडर की एंट्री पूरी तरह से बैन कर दी है। उधर, पीयू हॉस्टल के सभी वार्डन अब छह सितंबर तक हर रोज दिन और रात को हास्टल में चेकिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टर लगाने पर होगा जुर्माना
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी छात्र संगठनों को चुनाव पूरी तरह लिंग दोह कमेटी नियमों के तहत कराने की बात कही है। पीयू कैंपस में किसी भी तरह की शांति भंग करने वालों के खिलाफ तुरंत पुलिस में मामला दर्ज करवाया जाएगा। उधर, कैंपस की दीवारों पर पोस्टर लगाने वालों पर भी 100 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। पुलिस की ओर से अगर गलत तरीके से पोस्टल लगाया जाएगा तो संबंधित छात्र संगठन पर एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी।

चुनाव की घोषणा होते ही सभी छात्र संगठन सक्रिय हुए
मंगलवार को पीयू में छात्रसंघ चुनाव की घोषणा होते ही पीयू के सभी छात्र संगठन सक्रिय हो गए। छात्र संगठनों के लिए अब चुनाव प्रचार के लिए काफी कम समय बचा है। छात्र नेताओं के लिए चुनाव से पहले छुट्टी होने पर हॉस्टलर को घर जाने से रोकने की कड़ी मशक्कत करनी होगी। चुनाव में प्रत्याशी उतारने को लेकर भी अब सभी छात्र संगठनों में मंथन का दौर शुरू हो जाएगा।

ये रहेगा पीयू छात्रसंघ चुनाव का शेड्यूल
30 अगस्त को छात्र संगठनों की ओर से नामांकन सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक भरा जाएगा। नामांकन भरने वालों की लिस्ट जारी होगी। इसके बाद नामांकन पर ऑब्जेक्शन दाखिल किया जाएगा। इसके बाद प्रोविजनल लिस्ट जारी की जाएगी।
31 अगस्त को सुबह 10.30 से 12 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। दोपहर 2.30 बजे फाइनल लिस्ट जारी होगी। 6 सितंबर को सुबह 9.30 बजे से मतदान होगा। दोपहर 4 बजे तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा जिम्नेजियम हाल में की जाएगी।


पीयू छात्र संघ चुनाव आगामी 6 सितंबर को होंगे। इसके लिए आज घोषणा कर दी गई है। चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्वक होंगे। छात्र संघ चुनाव तक आउटसाइडर की पीयू कैंपस में बिना अनुमति एंट्री बैन कर दी गई है। चुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।
प्रोफेसर इमैनुअल नाहर, डीएसडब्ल्यू, पंजाब यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed