फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   युवराज सिंह में दिखा सिक्सर किंग

युवराज सिंह में दिखा सिक्सर किंग

Thu, 05 Apr 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
युवराज सिंह में   दिखा सिक्सर किंग
अभ्यास मैच में युवराज का शतक, गेल का बल्ला खामोश
विज्ञापन

- पीसीए स्टेडियम मोहाली में पहुंचे किंग्स इलेवन के स्टार खिलाड़ी
- दिल्ली डेयर डेविल्स के साथ 8 अप्रैल को होगा मुकाबला
संजीव पंगोत्रा
चंडीगढ़।
आईपीएल-11 में किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयर डेविल्स के बीच 8 अप्रैल को होने वाले मुकाबले से पहले ही अभ्यास मैच खेला गया। टी-20 मुकाबले में स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह ने शतक जमाया। वहीं, दूसरी ओर क्रिस गेल का बल्ला नहीं चला।
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के आईएस बिंद्रा स्टेडियम (पीसीए) मोहाली में बुधवार को अभ्यास मैच में किंग्स इलेवन के अलावा विदेशी खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। किंग्स इलेवन का होम ग्रांउड पर पिछले कुछ दिनाें से अभ्यास शिविर चल रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली डेयर डेविल्स के साथ मुकाबले से पहले किंंग्स इलेवन ने खुद को परखने केलिए टीम को दो भागों में बांटकर अभ्यास मैच खेला। एक टीम के कप्तान आर अश्विन रहे, तो दूसरी टीम की कमान मनोज तिवारी को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज तिवारी की अगुवाई वाली टीम ने पहले खेलते हुए 217 का स्कोर खड़ा किया। केएल राहुल ने 81 और डेविड मिलर ने 61 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर अश्विन की अगुवाई वाली टीम 209 रनों पर सिमट कर मुकाबला 8 रनों से हार गई।
इस दौरान युवराज सिंह अपने पुराने फार्म में दिखे। उन्हाेंने मात्र 57 गेंदाें पर शतक जमाते हुए 114 रनाें की पारी खेली। इसमें 10 छक्के और 7 चौकेशामिल रहे। टीम को क्रिस गेल से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह मात्र 3 रन ही बना सके। अभ्यास मैच दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक चला। इसके बाद किंग्स इलेवन की टीम ने अभ्यास शिविर में पसीना बहाया।


घरेलू मैदान पर खेले जाएंगे तीन मैच
किंग्स इलेवन पंजाब को अपने घरेलू मैदान पर 3 मैच खेलने हैं। पहला मैच 8 अप्रैल को दिल्ली डेयरडेविल्स, दूसरा 15 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और तीसरा मुकाबला 19 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed