फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मनन

मनन

Sat, 15 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
मनन

विज्ञापन
आस्ट्रेलिया से आए युवक पर हमला, बाजू काटी
- पुरानी रंजिश के कारण पीर बाबा लखदाता की दरगाह पर वार्षिक मेले में हुई वारदात
- मेले में मची अफरातफरी, एक माह पूर्व आस्ट्रेलिया से कादियां लौटा था कमल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर ।
कादियां के मोहल्ला धर्मपुरा निवासी युवक पर एक व्यक्ति तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक की बाजू कट गई। घटना 13 जुलाई की रात की है। मामले में शनिवार को पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। अस्पताल में उपचाराधीन कमल ज्योति ने बताया कि वह आस्ट्रेलिया में रहता है। एक माह पूर्व वह अपने घर कादियां आया था।
गुरुवार रात बस स्टैंड कादियां के पास पीर बाबा लखदाता की दरगाह पर वार्षिक मेले का आयोजन हुआ था। इसमें कमल ज्योति अपने भाई मनुज्योति के साथ मेला देखने के लिए वहां पहुंचा था। रात करीब साढ़े दस बजे उसका भाई जब कुछ दूर स्थित दुकान से समान खरीदने के लिए गया, तभी रणजीत सिंह नामक व्यक्ति ने किसी पुरानी बात को लेकर कमल ज्योति से धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी। आरोप है कि हाथापाई के दौरान रणजीत सिंह अपनी दुकान से तलवार ले कर आया और उसी से हमला कर दिया। हमले में कमल ज्योति की बाजू कट गई। उधर, घटना को अंजाम देकर रणजीत सिंह मौके से फरार हो गया। घटना से मेला स्थल पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने घायल युवक को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां से उसे रेफर कर अमृतसर के अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस बीच शनिवार को थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित कमल ज्योति के बयान के आधार पर रणजीत सिंह के विरुद्ध पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


मेला स्थल पर नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम :
पीर बाबा लखदाता की दरगाह पर वार्षिक मेले का आयोजन हर वर्ष होता है। हर वर्ष बाबा लखदाता की दरगाह पर होने वाले कव्वाली के प्रोग्राम में हजारों लोग मौजूद रहते हैं। कार्यक्रम में इस बार भी सैकड़ों लोग मौजूद थे, लेकिन यहां जरूरत के बावजूद सुरक्षा के कोई खास प्रबंध नहीं किए गए। वारदात के बाद दरगाह के पास भगदड़ मच गई, लेकिन कम संख्या के कारण वहां मौजूद पुलिस कर्मी न तो स्थिति को संभाल पाए और न ही हमलावर को पकड़ने की कोशिश कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed