फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   213 migrants from Panchkula district leave for Bhagalpur by special train

पंचकूला जिले के 213 प्रवासी स्पेशल ट्रेन से भागलपुर के लिए रवाना

Wed, 20 May 2020 01:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
213 migrants from Panchkula district leave for Bhagalpur by special train
पंचकूला। जिले सेे 213 प्रवासियों को अंबाला भेजा गया है। जहां से बिहार के भागलपुर कल्स्टर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों के प्रवासियों को सीधे ट्रेन में रवाना किया गया। उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि पंचकूला से 37 हजार 173 व्यक्तियों ने देश के अन्य राज्यों में जाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया है। इसमें करीब 23 हजार प्रवासी उत्तर प्रदेश और 8 हजार प्रवासी बिहार से संबंध रखते हैं। बाकी प्रवासी देश के अन्य राज्यों से हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में 4 हजार 516 व्यक्तियों ने पंचकूला में आने के लिए अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि आज रवाना किए गए प्रवासियों को पंचकूला, कालका, पिंजौर, रायपुररानी और बरवाला से 8 बसों में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ले जाया गया है। इससे पूर्व सभी बसों को पूर्ण रूप से सैनिटाइज किया गया। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात इंसीडेंट कमांडर के माध्यम से इन प्रवासियों को सूचित कर स्क्रीनिंग एवं मेडिकल जांच करने का कार्य किया गया।
विज्ञापन

यहां हुआ मेडिकल टेस्ट और स्क्रीनिंग
पंचकूला के आसपास के प्रवासियों की ताऊ देवीलाल स्टेडियम में स्क्रीनिंग एवं मेडिकल किया गया। इसी प्रकार कालका, पिंजौर, रायपुररानी व बरवाला क्षेत्र के प्रवासियों की स्क्रीनिंग एवं मेडिकल का कार्य उनके नजदीक स्वास्थ्य केंद्रों में किया गया। यहां से बसों में भेजने के बाद रेलवे स्टेशन पर सभी प्रवासियों को शाम 4 बजे भागलपुर के लिए ट्रेन में रवाना किया। रवाना करने से पूर्व सभी प्रवासियों को खाने-पीने का सामान वितरित किया गया और निशुल्क टिकटें भी सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार का प्रवासियों ने जताया आभार
प्रवासियों को उनके गंतव्य स्थल तक जाने के लिए किसी प्रकार की दिक्कत न हो,इसके लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रबंध किए गए। प्रवासियों ने रेल में बैठने से पूर्व खुशी का इजहार करते हुए हरियाणा सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed