फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   डेंगू को रोकने के लिए चंडीगढ़ में आज ड्राइ डे

डेंगू को रोकने के लिए चंडीगढ़ में आज ड्राइ डे

Sat, 01 Sep 2018 01:37 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
डेंगू को रोकने के लिए चंडीगढ़ में आज ड्राइ डे
डेंगू की रोकथाम के लिए चंडीगढ़ में आज ड्राई डे
विज्ञापन

शहर में उतरेंगी 100 टीमें, कूलरों को साफ करने का अभियान चलेगा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। डेंगू की रोकथाम के लिए चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग का मलेरिया विंग शनिवार को ड्राई डे मनाएगा। इसके तहत 100 टीमें फील्ड में उतरेंगी और शहर के सभी कूलरों को चेक कर उनका पानी निकालेंगी। साथ ही लोगों को जागरूक करेंगी कि हर हफ्ते कूलर का पानी बदलना है। पानी निकालने के बाद उसे अच्छी तरफ से साफ करना और सुखाना भी है। ड्राई डे के दौरान उन लोगों को नोटिस और शो-काज नोटिस दिया जाएगा, जो बार-बार लापरवाही बरत रहे होंगे। मलेरिया दफ्तर की ओर से बताया गया है कि हवा में नमी बढ़ने से मौसम पूरी तरह से डेंगू के लिए अनुकूल हो गया है। ऐसे में जहां भी पानी ठहरा, वहां पर एडीज मच्छर के लारवा पनप सकते हैं। एडीज मच्छर के काटने से ही डेंगू व चिकनगुनिया होता है। मच्छरों के पनपने का एक मात्र कारण पानी का भराव है। ऐसे में मलेरिया दफ्तर ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घर या आसपास के इलाके में पानी का भराव न होने दें।


बारिश बनी मुसीबत
शहर में पिछले कई दिनों से रोजाना कभी छिटपुट तो कभी तेज बारिश हो रही है। बारिश का यह ट्रेंड मलेरिया वर्करों के लिए मुसीबत बन चुका है। दरअसल, बारिश के बाद उमस एडीज मच्छरों को पनपने का मौका देती है। इस वजह से वर्करों को रोजाना जलभराव चेक करना होता और जहां-जहां पानी भरा होता है, वहां से पानी निकालना होता है। ऐसे में टीमें रोजाना फील्ड में निकलती हैं और पानी को निकालती हैं। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 15 सितंबर तक बारिश के अवसर हैं। उसके बाद बारिश थम सकती है।
विज्ञापन



इस बार सख्ती तो डेंगू-मलेरिया भी कम

विषय साल 2017 2018
नोटिस 3040 8045
शोकाज नोटिस 06 52
चालान 08 19
मलेरिया 87 30
डेंगू 186 34
चिकनगुनिया 52 02

15 दिन के लिए फॉगिंग शेड्यूल
दिनांक एरिया
एक सितंबर सेक्टर 2, 3, 4, 5
चार सितंबर सेक्टर 6ए, 6 बी, सेक्टर सात ए, बी, सी, डी
पांच सितंबर सेक्टर 61, सेक्टर 52
छह सितंबर सुभाष नगर, इंदिरा कालोनी, समधीवाले गेट एरिया, ओल्ड मनीमाजरा, डेरा साहिब
सात सिंतबर गोविंदपुरा, माडर्न कांप्लेक्स, चूड़ीवाला मोहल्ला, पुराना किला
आठ सितंबर शास्त्री नगर व विकास नगर
दस सितंबर सेक्टर 63, पीजीआई सेक्टर 12, खुड्डा लाहौरा, खुड्डा जस्सू
11 सितंबर सेक्टर 20 ए, बी, सी, डी
12 सितंबर सेक्टर 9ए, बी, सी, डी
13 सितंबर सीटीयू वर्कशाप, एमसी स्टोर, हरियाणा व पंजाब रोडवेज, पंजाब यूनिवर्सिटी
14 सितंबर मौली, रायपुरकलां, रेलवे कालोनी, बहलाना
15 सितंबर सेक्टर 23 सी, डी, सेक्टर 22 सी व डी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed