{"_id":"5b85b1d642c7924650409b51","slug":"201535488470-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में कांच के बर्तन का उपयोग हो गया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में कांच के बर्तन का उपयोग हो गया बंद
Updated Wed, 29 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रसंघ चुनाव तक कांच के बर्तन का इस्तेमाल बंद
पीयू ने दुकानदारों और मेस संचालकों को सर्कुलर जारी किया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीयू छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद मंगलवार को दिनभर चुनाव प्रचार का दौर चला। इसके साथ हॉस्टल और स्टूडेंट्स सेंटर की दुकानों पर कांच केबर्तन का इस्तेमाल बंद कर दिया गया है। पीयू ने इस संदर्भ में दुकानदारों और मेस संचालकों को सर्कुलर जारी कर दिया है।
पंजाब यूनिवर्सिटी में छह सितंबर को छात्रसंघ का चुनाव होगा। इसे देखते हुए पीयू स्टूडेंट्स सेंटर की दुकानों और हॉस्टल के मेस में कांच की बोतल वाली कोल्डड्रिंक बंद कर दी गई है। पुलिस ने दिनभर यहां पर कड़ी सुरक्षा के बंदोबस्त किए थे। सेक्टर-11 थाना प्रभारी लखबीर सिंह ने बताया कि पिछले साल छात्रसंघ चुनाव के दौरान कई जगहों पर मारपीट के मामले सामने आए थे। इसमें कांच की बोतलों केइस्तेमाल की बात सामने आई थी। इसे देखते हुए इस बार पीयू में कांच के बर्तन का उपयोग बंद करने के लिए पत्र लिखा गया था। इसे पीयू प्रशासन की ओर से बंद करवा दिया है।