फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हरियाणा के हर धरने से हाउस गिं बोर्ड चौरहा बंद होने से परेशान होते है लोग

हरियाणा के हर धरने से हाउस गिं बोर्ड चौरहा बंद होने से परेशान होते है लोग

Wed, 11 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के हर धरने से हाउस गिं बोर्ड चौरहा बंद होने से परेशान होते है लोग
फोटो सहित
विज्ञापन


हाउसिंग बोर्ड चौक बंद करने से पब्लिक होती है परेशान
हरियाणा की जत्थेबंदियों को आए दिन चंडीगढ़ में प्रवेश करते समय रोकती है पुलिस
पंचकूला प्रशासन रैली स्थल बनाकर मुलाजिम संगठनों को चंडीगढ़ आने से रोके
गोविंद परवाना
मनीमाजरा।
पंचूकला प्रशासन हर बार हाउसिंग बोर्ड चौक को बंद कर पब्लिक को परेशानी में डालता है। पंचकूला में प्रदेशभर के शिक्षक, कंप्यूटर टीचर, आंगनबाड़ी वर्कर, किसान जत्थेबंदियों के अलावा तमाम मुलाजिम संगठन समय-समय पर अपनी मांगें मनवाने के लिए आते रहते हैं। शहर में कई दिनों तक धरने पर बैठने के बावजूद प्रशासन के ध्यान न देने पर संगठन चंडीगढ़ में हरियाणा के सीएम व अन्य अधिकारियों तक अपनी मांगें पहुंचाने के लिए हाउसिंग बोर्ड से चंडीगढ़ में प्रवेश करने का प्रयास करते हैं। यहां चंडीगढ़ पुलिस की सख्ती के बाद पंचकूला पुलिस भी उन्हें हाउसिंग बोर्ड पर रोक देती है। आए दिन कर्मचारी संगठनों के धरने-प्रदर्शन को लेकर सबसे ज्यादा आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
पुलिस की ओर से शहरवासियों की असुविधा को देखते हुए ट्रैफिक रूट डायवर्ट किया जाता है, लेकिन उसके लिए भी लोगों को कई किलोमीटर लंबा सफर तय करना पड़ता है। बता दें कि यहां रह रहे लोगों को तो डायवर्जन रूट पता चल जाता है, लेकिन बाहर से आए लोगों को खासी दिक्कत उठानी पड़ती है। इसके अलावा डायवर्जन रूट भी व्यस्त हो जाता है, जहां पर जाम की स्थिति देखने को मिलती है।
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड चौक को बंद करते ही पंचकूला से चंडीगढ़ आने-जाने वाली सड़क का आवागमन बंद हो जाता है। हाउसिंग बोर्ड चौक बंद करने की स्थिति में पंचकूला पुलिस के अलावा चंडीगढ़ के मौली जागरां, मनीमाजरा और आईटी पार्क थानों की पुलिस बैरियर पर तैनात करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पंजाब से चंडीगढ़ में धरना-प्रदर्शन करने आने वाले मुलाजिम संगठनों, किसान जत्थेबंदियों सहित अन्य के लिए प्रशासन ने सेक्टर-25 में रैली स्थल बनाया है। यहां से संगठनों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री या अन्य अधिकारियों से मिलने जाता है। अगर पंचकूला प्रशासन भी ऐसी व्यवस्था बनाए तो हरियाणा से आने वाले संगठनों परेशानी नहीं होगी और शहरवासियों को भी दिक्कत नहीं झेलनी होगी। चंडीगढ़ सेक्टर-25 रैली ग्राउंड की तर्ज पर पंचकूला प्रशासन को भी ऐसी ही व्यवस्था करनी चाहिए। रैली स्थल बनने पर संगठनों को चंडीगढ़ नहीं जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed