{"_id":"597625ee4f1c1b89228b4831","slug":"201500915182-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manan 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manan 1
Updated Mon, 24 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट स्कूल की बस पलटी, 7 बच्चे घायल
गुरदासपुर। गांव खोखर के पास गांव सिधवां जमीता के समीप लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल धारीवाल की बस सोमवार की सुबह बच्चे लेकर जाते समय खेतों में पलट गई। हादसे में सात बच्चे और बस का हेल्पर घायल हो गया। सभी को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। बारिश के दौरान बस एक बाइक सवार को को रास्ता देने हादसे का शिकार हुई। बताया गया बस में करीब 54 बच्चे सवार थे।
जख्मी बच्चों की पहचान जिगर मसीह पुत्र हीरा मसीह निवासी चौड़ सिधवां, रजनी पुत्री विलियन निवासी चौड़ सिधवां, साइमन पुत्र विक्टर निवासी मंगलसेन, अरमत पुत्र सुमन मसीह निवासी चंगुलवाल, हेल्पर मोनिका पुत्री दलजीत सिंह के तौर पर हुई है। बच्चों के साथ आए स्कूल प्रशासन ने मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। स्कूल प्रशासन जख्मी बच्चे के एक्स रे कराने के बाद सिविल अस्पताल के डाक्टर से बिना पूछे ही वहां ले गया। साथ पलटी बस को भी सीधा करवा कर स्कूल के अंदर खड़ी कर गई।
अस्पताल के डाक्टर सुखराज ने बताया कि हमारे पास बस पलटने से घायल 6-7 बच्चे और हेल्पर लाई गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद एक्स रे कराने के बाद उन्हे दो घंटे के लिए अस्पताल में ही रुकने को कहा गया था। सभी बिना बताए अस्पताल चले गए। इसकी सूचना पुलिस को दे गई है। स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर फ्रांसिस्को ने बताया कि सारे बच्चे ठीक ठाक है। हेल्पर को मामूली सी चोटे आई है और वह निजी अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने कहा मैं तो अस्पताल में गई नही और न ही मुझे इस संबंधी कुछ पता है। बच्चे अभिभावकों के पास हैं।