{"_id":"597115584f1c1b7c618b459a","slug":"201500583256-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ एंट्री प्वाइंट से लेकर ट्रिब्यून चौक पर बनेगा एलिवेटेड कारिडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ एंट्री प्वाइंट से लेकर ट्रिब्यून चौक पर बनेगा एलिवेटेड कारिडोर
Updated Fri, 21 Jul 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलिवेटेड कॉरिडोर करेगा जाम का काम तमाम
चंडीगढ़ एंट्री प्वाइंट से ट्रिब्यून चौक तक बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर
ट्रिब्यून चौक तक लगने वाले जाम से मिलेगी निजात
कॉरिडोर ट्रिब्यून चौक पर बनने वाले फ्लाईओवर से कनेक्टेड होगा
विशाल पाठक
चंडीगढ़।
देर से सही मगर जाम का काम तमाम करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। प्रशासन ने चंडीगढ़ एंट्री प्वाइंट से लेकर ट्रिब्यून चौक तक एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने का फैसला लिया है। करीब छह से सात किलोमीटर लंबा कॉरिडोर ट्रिब्यून चौक पर बनने वाले क्लोवरलीफ फ्लाईओवर से जुड़ेगा। चंडीगढ़ प्रशासन ने इसका प्रस्ताव तैयार कर सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
इस तरह से जाम से मिलेगी निजात
चंडीगढ़ एंट्री प्वाइंट से शहर में दाखिल होकर पंचकूला, मोहाली व हिमाचल जाने वाहन एलिवेटेड कॉरिडोर से होकर निकलेंगे। अभी ये वाहन ट्रिब्यून चौक रोड से निकलते हैं। इस वजह से हल्लोमाजरा से लेकर ट्रिब्यून चौक तक लंबा जाम लगता है। घंटों वाहन फंसे रहते हैं। अब ये वाहन चंडीगढ़ एंट्री प्वाइंट से घुसते सीधे एलिवेटेड कॉरिडोर से होते हुए फ्लाइओवर पर पहुंचेंगे। इससे ट्रिब्यून चौक वाली सड़क वाहनों के दबाव से मुक्त हो जाएगी। एलिवेटेड कॉरिडोर तैयार होने के बाद शहर के बाहर से आने वाला ट्रैफिक बाहर से ही नेशनल हाईवे पर डायवर्ट कर दिया जाएगा, जबकि सिटी ट्रैफिक को एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे से (जिसे अभी ट्रिब्यून चौक वाली सड़क से) शहर में एंट्री दी जाएगी।
दिल्ली की कंपनी तैयार करेगी डीपीआर
एलिवेटेड कॉरिडोर का पूरा खाका तैयार करने के लिए यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी का नाम प्रपोजल में मंत्रालय को मंजूरी के लिए भेजा है। मंत्रालय से मंजूरी मिलते ही दिल्ली की आईसीटी टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ट्रिब्यून चौक से जीरकपुर के बीच नेशनल हाईवे की स्टडी करेगी। इसके बाद एलिवेटेड कॉरिडोर का डिजाइन, स्ट्रेच और ड्राइंग तैयार की जाएगी। इस स्टडी पर कंपनी को करीब एक माह का समय लग सकता है। 6 माह के अंदर एलिवेटेड कॉरिडोर पर स्टडी कर डीटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को सौंपेगी। इसमें करीब चार से पांच करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन
पहले बनेगा क्लोवरलीफ
एलिवेटेड कॉरिडोर बनने में कम से कम चार से पांच साल का वक्त लग सकता है। क्योंकि इससे पहले ट्रिब्यून चौक पर करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से क्लोवरलीफ फ्लाईओवर का निर्माण होगा। इसमें करीब डेढ़ से दो साल का वक्त लगेगा। उसके बाद ही एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा।
एक दिन में गुजरते हैं करीब दो लाख वाहन
एक सर्वे के मुताबिक रोजाना 1 लाख 43 हजार 170 वाहन इस सड़क से होकर गुजरते हैं। इससे काफी लंबा जाम लगता है। पिछले कई सालों से ट्रिब्यून चौक पर फ्लाईओवर निर्माण की जरूरत समझी जा रही थी।